कौशाम्बी01फरवरी24*ज्ञानवापी के व्यास तहखाने में हिंदू पक्ष को पूजा करने का अधिकार के बाद कोखराज थाना में पीस कमेटी की बैठक*
*कोखराज कौशाम्बी* कोखराज थाना में गुरुवार को पीस कमेटी की मीटिंग आयोजित की गई मीटिंग में ज्ञानवापी के आदेश को लेकर शांति ब्यवस्था बनाये रखने के लिए क्षेत्र के सभी ग्राम प्रधानों और मस्जिदों के इमाम व गणमान्य लोगों की उपस्थिति में एसओ कोखराज इंद्रदेव ने लोगों से अपील की और क्षेत्र की स्थितियों के बारे में जानकारी ली और कोई भी दिक्कत होने पर तत्काल कोखराज के सीयूजी नम्बर पर सूचना देने की अपील की जिससे समस्या को निदान कराया जा सके
ज्ञानवापी मस्जिद में वाराणसी की जिला कोर्ट ने हिंदू पक्ष के हक में बड़ा फैसला दिया है ।ज्ञानवापी के व्यास तहखाने में हिंदू पक्ष को पूजा करने का अधिकार दे दिया है सात दिन में पूजा का अधिकार बहाल करते हुए जिला अदालत के आदेश पर अमल करने के लिए प्रशासन को कहा गया है ।श्रृंगार गौरी की कोर्ट द्वारा पूजा के आदेश को लेकर कोखराज थाना में पीस कमेटी बैठक बुलाई गई थाना प्रभारी ने लोगो को शांति ब्यवस्था बनाए रखने की अपील की पीस कमेटी बैठक में थाना क्षेत्र के संभ्रांत लोग मौजूद रहे खास कर मुस्लिम समुदाय के मौलवी मौजूद रहे।
More Stories
मुजफ्फरनगर 13 सितम्बर 26*राष्ट्रीय हिंदू युवा वाहिनी अध्यक्ष आदित्य प्रहलाद पाहुजा के समर्थन में एकजुट हुए हिन्दू संगठन*
गोण्डा / बाराबंकी 13 सितंबर 26*पीड़ित परिवार से मिलने जा रहे चंद्रशेखर आजाद के काफिले को बाराबंकी में रोका गया,
उन्नाव 13सितंबर 26*संगीत महासंग्राम के दूसरे ऑडिशन में प्रतिभाओं ने मचाया धमाल