मथुरा29जनवरी24*सात फेरे लेने वाला निकला जल्लाद,अपनी पत्नी के साथ करता है क्रूरता,गैर महिला से हैं नाजायज संबंध।
जनपद मथुरा के थाना जेत में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। एक मिथिलेश नाम की महिला ने बताया कि पंद्रह साल पहले उसकी शादी सौदान पुत्र लक्खो जनपद मथुरा थाना जेत से हुई थी। पीड़ित महिला ने बताया के शादी के बाद से ही उसका पति उसके साथ मारपीट करता था तथा नशे के इंजेक्शन लगवाता था। इसके अलावा गुपचुप तरीके से एक महिला से नाजायज संबंध भी थे। तथा करोड़ों रुपए की जमीन बेचकर हड़प कर गया। पीड़ित महिला मिथिलेश ने बताया कि उसने मेरे भाइयों को भी दारू में कुछ मिलाकर खिला दिया है जिससे वह पागल तथा मरणासन्न अवस्था में हो गए हैं। कुछ दिन पहले मेरे पति से उसने कुछ पैसे लिए थे जब मैं वापस करने की कहती हूं तो उनको जान से मारने की धमकी देता है और इसी के साथ वह भी मेरी भी जान के पीछे पड़ा हुआ है। पीड़ित महिला मिथिलेश ने बताया कि मेरी एक मोहनी नाम की बेटी हैं जो पति के साथ रह रही है वह उसे भी प्रताड़ित करता है।पीड़िता ने एसएसपी कार्यालय जाकर न्याय की गुहार लगाई है।
रिपोर्ट कु0 सोनम

More Stories
राँची झारखंड3अगस्त26*.पी.एस.सी. और जे.एस.एस.सी. परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर जारी छात्र विरोध प्रदर्शन का आज 10वां दिन
लखनऊ3अगस्त26*उत्तर प्रदेश में 5 से 18 अगस्त तक होगा निःशुल्क राशन का वितरण, खाद्य विभाग ने जारी किए निर्देश*
कानपुर देहात 3 अगस्त 2026**बाढ़ नियंत्रण कक्ष के सुचारु संचालन हेतु अधिकारियों एवं कर्मचारियों की रोस्टरवार ड्यूटी निर्धारित*