मथुरा29जनवरी24*होमगार्ड के जादू टोना से परेशान है वकील साहब,एसपी कार्यालय में न्याय के लिए लगाई गुहार।
कहा कई दिनों से परेशान कर रहा है। दबंग होमगार्ड।
जनपद मथुरा के थाना मगूर्रा निवासी यशवंत एडवोकेट पुत्र रघुवीर सिंह ने बताया कि वह अपने गांव से मथुरा जाकर विधि व्यवसाय करते हैं। तथा घर पर बीबी बच्चे घर पर अकेले रहते हैं। एडवोकेट यशवंत सिंह ने अपने गांव के होमगार्ड परशुराम पुत्र विसन पर आरोप लगाया है कि । मेरे घर पर बने चबूतरे पर मांस,हड्डी,शराब,नींबू,मिर्च,लौंग,आदि फेंकता है। इसके अलावा दबंग होमगार्ड परशुराम के घर पर लगे सीसीटीवी कैमरे भी मेरे घर की तरफ है जिससे मेरे घर की लोकेशन वह देखता रहता है। एडवोक ने बताया कि परशुराम होमगार्ड होने की धमकी देता है। कोई उसका कुछ नहीं कर सकता।पीड़ित व्यक्ति ने बताया कि वह अपनी समस्या लेकर एस एस पी कार्यालय आया है। और एस एस पी साहब ने आश्वासन दिया है कि मुझे न्याय मिलेगा और दोषी युवक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई भी होगी।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
अयोध्या2अगस्त26*गलत ऑपरेशन करने के आरोप में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
पूर्णिया बिहार 2 अगस्त 26 *युवाओं से ही बनेगा मजबूत लोकतंत्र : पूर्णिया पहुंचे IYC अध्यक्ष उदय भानु चिब*
लखनऊ2अगस्त26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 5 बजे की बड़ी खबरें……………….*