मथुरा31दिसम्बर23*ऑपरेशन जागृति” अभियान के अन्तर्गत कार्यक्रम आयोजित किया गया।
♦ *“ऑपरेशन जागृति” अभियान के अन्तर्गत थाना बरसाना पुलिस द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत नगर पंचायत नन्द गाँव वार्ड न0 04/06 मौहल्ला छाजू का थोक में ऑपरेशन जागृति” कार्यक्रम आयोजित कर किया जागरूक ।*
श्रीमान अपर पुलिस महानिदेशक आगरा जोन, आगरा महोदया द्वारा चलाये जा रहे ऑपरेशन जागृति अभियान के क्रम में आज दिनांक 31.12.2023 को “ऑपरेशन जागृति” अभियान के तहत थाना बरसाना पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत नगर पंचायत नन्द गाँव वार्ड न0 04/06 मौहल्ला छाजू का थोक में ऑपरेशन जागृति कार्यशाला का आयोजन कर महिलाओं, बालिकाओं व संभ्रांत व्यक्तियों को जागरूक किया गया । ऑपरेशन जागृति अभियान के क्रियान्वयन उद्देश्य एवं अभियान को सफल बनाने के संबंध में साइबर अपराध, बालिकाओं को साइबर हिंसा/यौन शोषण से बचाव हेतु जागरूक व सचेत करना, पॉक्सो अधिनियम के महत्वपूर्ण प्रावधानों के प्रति जागरूक व सचेत करना, किशोर/किशोरियों के साथ हेल्दी रिलेशनशिप व जीवनशैली पर अभिभावकों को जागरूक करना, महिलाओं/बालिकाओं को अपने अधिकारों व सुरक्षा के बारे में समझ व जागरूकता पैदा करना । समुदाय को झूठे मुकदमों से होंने वाली क्षति के बारे में जागरूक करना व ऐसे मामलों में कमी लाना । विशेषकर महिलाओं की सुरक्षा हेतु बनाए गए कानूनों का दुरुपयोग के प्रति लोगों को सचेत करना ।
मथुरा से पत्रकार नीतेश सैनी की रिपोर्ट यूपी आजतक

More Stories
रोहतास9जून 26*नुक्क्ड़ नाटक के माध्यम से जन जागरूकता अभियान चलाया गया।
रोहतास9जून26*RPF डेहरी ऑन सोन की बड़ी कार्रवाई* *29 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार
मथुरा 9 जून26*थाना जेत क्षेत्र अंतर्गत हाईवे पर श्रद्धालुओं से भरी बस और ट्रक में टक्कर*