June 28, 2025

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

बहराइच28दिसम्बर23*विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम आयोजित

बहराइच28दिसम्बर23*विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम आयोजित

बहराइच28दिसम्बर23*विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम आयोजित

* गांव-गांव गली- गली पीएम योजनाओं का एल एल ई डी वैन से लाइव प्रसारण
बहराइच। जिले के विकास खंड नवाबगंज के ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि राजेश कुमार सिंह व भाजपा जिला कार्यसमिति सदस्य पिंटू गुप्ता के निर्देशन में विकसित संकल्प यात्रा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम स्थल विकास खंड नवाबगंज के ग्राम पंचायत शिवपुर सेमरा के पंचायत भवन के परिसर में विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम संपन्न हुआ।कार्यक्रम का संचालन अजय कुमार मिश्रा प्राचार्य ने किया।इस यात्रा के दौरान एल ई डी वैन के माध्यम से प्रधानमंत्री के द्वारा चलाई जा रही योजनाओं को चौराहों पर गांव-गांव, गली-गली प्रचार प्रसार कराया गया, विद्यालय के छात्राओं ने स्वागत गीत से सम्मानित किया।जिसमें सैकड़ो की संख्या में आए हुए लाभार्थियों को व्यक्तिगत शौचालय प्रमाण पत्र वितरण प्रधानमंत्री आवास प्रमाण पत्र, आयुष्मान कार्ड, किसान सम्मान निधि, वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन, जल जीवन मिशन, बिजली विभाग,खाद रसद विभाग एवं स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक व आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने सरकार के द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं को गहनता से जानकारी देते हुए और उन योजनाओं को लाभ लेने के लिए लोगों को जागरूक किया गया। विभिन्न स्टालों के माध्यम से पंचायत संबंधी योजनाओं के लिए मौजूद रहे कार्यक्रम के अंत में आवास प्रमाण पत्र एवं व्यक्तिगत शौचालय प्रमाण पत्र हेतु स्वीकृति प्रमाण पत्र दिया। इस अवसर पर स्वास्थ्य केंद्र टीम , बलवंत सिंह भाजपा मंडल अध्यक्ष,विजय कुमार त्रिपाठी भाजपा मंडल महामंत्री, अमित कुमार पाठक भाजपा मंडल युवा मोर्चा, दस्तगीर शाह अल्पसंख्यक मंडल अध्यक्ष भाजपा, सर्वेश कुमार एडीओ कोपरेटिव, बिमल कुमार गुप्ता सप्लाई इंस्पेक्टर,राम अवतार, सिद्धार्थ चौबे, अखिलेश कुमार तिवारी,इकराम खां प्रधान,शत्रोहन लाल ग्राम पंचायत सचिव शिवपुर सेमरा, रफीक अहमद प्रधान, सहित समस्त विभागों के स्टॉल स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग, आंगनबाड़ी , आयुष्मान कार्ड, तथा संबंधित विभागों के अधिकारी और कर्मचारी सहित क्षेत्र के सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

ब्यूरो रिपोर्ट , राम निवास चंचल
युपी आज तक न्यूज़ बहराइच

Taza Khabar

Copyright © All rights reserved. | Newsever by AF themes.