बहराइच28दिसम्बर23*मकान की दीवार के नीचे दबने से 3 बच्चों की मौत, दो गंभीर रूप से घायल
फोटो 02
बाबागंज बहराइच। रुपईडीहा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सलारपुर में गुरुवार को दोपहर अचानक मिट्टी मकान की दीवार गिर कर धाराशायी होने से मलबे में दबकर सगे भाई और ममेरे भाई समेत तीन बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो घायल हो गए बच्चों को अस्पताल पहुंचाकर भर्ती कराया गया है। परिवार के लोग शव का पोस्टमार्टम करवाने से इंकार कर दिया। रूपईडीहा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत लक्ष्मनपुर सलारपुर के मजरा गांव सलारपुर निवासी वारिस अली का काफी पुराना मकान मिट्टी का बना हुआ है। गुरुवार दोपहर में 2 बजे के आसपास घटना स्थल पर आधा दर्जन की संख्या में खेल रहे बच्चों में बच्चे मुख्तार (10) पुत्र शमशाद अली, अपने भाई अफ्तार अली (7) वर्ष सलारपुर, नसरूद्दीन (8) पुत्र नूर जादे निवासी गगन चक थाना दरगाह निवासी, तथा घायलों में इमामुद्दीन (8) पुत्र नूरजादे व शमसुद्दीन पुत्र सलारू निवासी सलारपुर, खेलते समय अचानक मिट्टी की पुरानी दीवार गिर गई। जिसके मलबे में सभी बच्चे दब गए। मौके पर ही मुख्तार, अफतार और ममेरा भाई नसरुद्दीन की मौत हो गई। जबकि इमामुद्दीन और मेराजुद्दीन घायल हो गए। उन्हें परिवार के लोगों ने बाबागंज अस्पताल में भर्ती कराया है। घटना से क्षेत्र में कोहराम मच गया। सूचना मिलने पर एसडीएम नानपारा अजीत परेस, प्रभारी निरीक्षक शमशेर बहादुर सिंह पुलिस बल के साथ घटना स्थल पहुंचे। वहीं प्रशासन के लोग परिजनों को पीएम कराने हेतु समझाने के प्रयास में जुटे रहे।

More Stories
कौशाम्बी14जून26*विश्व रक्तदान दिवस के अवसर पर विधिक साक्षरता एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित*
कौशाम्बी14जून2026*ओवरटेक करने के चक्कर में फिसली बाइक दो घायल*
कौशाम्बी14जून26*तहसील में फरियादियों से अभद्रता करने वाले दो लेखपालों पर गिरी गाज*