कानपुर नगर14दिसम्बर23** रिवर रैचिंग कार्यक्रम एवं जागरुकता गोष्ठी का आयोजन*
*कानपुर नगर, दिनांक 14 दिसम्बर, 2023*
मॉ गंगा अटल घाट, जनपद कानपुर नगर में प्रधानमत्री मत्स्य सम्पदा योजनान्तर्गत मत्स्य अंगुलिकाओं का संचय का कार्यक्रम मुख्य अतिथि मा0 अध्यक्ष विधान सभा उ0प्र0 सतीश महाना, विशिष्ट अतिथि मा0 मत्स्य मंत्री, उ0प्र0 सरकार डा0 संजय निषाद व मा0 विधायक कल्यानपुर नीलिमा कटियार की गरिमामयी उपस्थिति में उनके करकमलों से सम्पन्न हुआ। जिसमें भारतीय मेजर कार्प की मत्स्य अंगुलिकायें राष्ट्रीय मत्स्य अनुवांशिक संसाधन व्यूरो लखनऊ से प्राप्त कर, जीवित अवस्था में मॉ गंगा में प्रवाहित की गई है। उक्त कार्यक्रम में नमामि गंगे के संयोजक, अनिल सिंह (बाबा), व सहसंयोजक राघवेन्द्र सिंह, गंगा विचार मंच, सहित जनपद के लगभग 100-150 मत्स्य सेक्टर के आच्छादित मत्स्य कृषकों एवं सुधीर कुमार, मुख्य विकास अधिकारी, कानपुर नगर, सुनीता वर्मा, उप निदेशक मत्स्य कानपुर मण्डल, सहायक निदेशक मत्स्य एन0के0 अग्रवाल की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ।
उक्त कार्यक्रम का प्रमुख उद्देश्य भारतीय मूल की मत्स्य सम्पदा का संरक्षण जलीय पर्यावरण संतुलन नदियों की निर्मलता बढ़ाना व मछुवारा समाज का आर्थिक उत्थान है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महोदय के द्वारा उपस्थित जन समुदाय से मॉ गंगा की अविरलता एवं स्वच्छता बनाये रखने का आवाहन किया एवं भारत सरकार के सहयोग से प्रति वर्ष मॉ गंगा की अविरलता एवं स्वच्छता बनाये रखने हेतु मॉ गंगा में मत्स्य अंगुलिका संचय कार्यक्रम जिसका क्रियान्वयन मत्स्य विभाग कानपुर नगर द्वारा किया जा रहा है के सफल आयोजन की प्रशंसा की गयी। विशिष्ट अतिथि महोदय द्वारा उपस्थित जन समुदाय को वर्तमान सरकार द्वारा मछुआ परिवारों के हित में संचालित निःशुल्क दुर्घटना बीमा योजना, प्रधानमंत्री/मुख्यमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना, मछुआ कल्याण कोष से संचालित योजना मछुआ आवास, दैवीय आपदा, चिकित्सा सहायता, निषादराज बोट योजना एवं मत्स्य किसान क्रेडिट कार्ड योजना से सभी पात्र व्यक्तियों को जागरुक करते हुये अधिक से अधिक लाभ मत्स्य विभाग से प्राप्त करने की जानकारी दी गयी।
—————-

More Stories
रोहतास27अप्रैल26* सासाराम जंक्शन एवं बिक्रमगंज स्टेशनों पर यात्री सुविधाओं, खानपान व्यवस्था एवं विकास कार्यों की समीक्षा*
नैनीताल27अप्रैल26*एक साल से धूल फांक रही शहर की प्याऊ व्यवस्था, वाटर कूलर भी खराब,
हल्द्वानी27अप्रैल26*धुरंधर जैस्मीन की ‘शरारत’ से झुूम उठा ग्राफिक एरा