November 28, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

चित्रकूट 27 नवम्बर 26*बालू खनन का कथित काला खेल! सूरवल खदान में रात के अंधेरे में पोकलैंड मशीनों से खनन का आरोप

चित्रकूट 27 नवम्बर 26*बालू खनन का कथित काला खेल! सूरवल खदान में रात के अंधेरे में पोकलैंड मशीनों से खनन का आरोप

चित्रकूट27 नवम्बर 26*बालू खनन का कथित काला खेल! सूरवल खदान में रात के अंधेरे में पोकलैंड मशीनों से खनन का आरोप, NGT के नियमों पर बड़ा सवाल!

✍️ पत्रकार पुष्पेंद्र कुमार तिवारी यूपीआजतक 

चित्रकूट *करोड़ों के राजस्व नुकसान की आशंका, आखिर किसके संरक्षण में चल रहा है कथित अवैध खनन का खेल? जिम्मेदार अधिकारियों की चुप्पी पर उठे सवाल!
चित्रकूट। जनपद की राजापुर तहसील क्षेत्र अंतर्गत सूरवल बालू खदान, खंड संख्या-03 एक बार फिर गंभीर आरोपों को लेकर चर्चा में है। खदान संचालक पर आरोप है कि रात के अंधेरे में भारी-भरकम पोकलैंड मशीनों के जरिए लगातार बालू का खनन कराया जा रहा है। यदि ये आरोप सही हैं, तो यह न केवल NGT के पर्यावरणीय मानकों, बल्कि खनन नियमों के पालन पर भी गंभीर सवाल खड़े करता है।
सबसे बड़ा सवाल यह है कि जब खनन गतिविधियों पर निगरानी की जिम्मेदारी संबंधित विभागों की है, तो कथित तौर पर रात के अंधेरे में मशीनों से खनन कैसे जारी है? क्या जिम्मेदार अधिकारियों को इसकी भनक नहीं, या फिर शिकायतों के बावजूद कार्रवाई का इंतजार है?
खनन के इस कथित खेल से सरकारी राजस्व को भारी नुकसान पहुंचने की आशंका जताई जा रही है। वहीं पर्यावरण और नदी की प्राकृतिक संरचना पर पड़ने वाले संभावित दुष्प्रभावों को लेकर भी चिंता बढ़ रही है।
अब प्रशासन से सीधे पांच सवाल—
सूरवल खदान में रात के समय खनन की अनुमति है या नहीं?
क्या मौके पर पोकलैंड मशीनों से खनन की जांच कराई गई?
खदान की स्वीकृत सीमा और वास्तविक खनन क्षेत्र का मिलान कब होगा?
क्या खनन की मात्रा और सरकारी रॉयल्टी का ऑडिट कराया जाएगा?
यदि नियमों का उल्लंघन मिला तो पट्टा संचालक और जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई कब होगी?
जिलाधिकारी चित्रकूट से मांग है कि मामले का तत्काल संज्ञान लेकर राजापुर तहसील क्षेत्र की सूरवल खदान खंड संख्या-03 का औचक स्थलीय निरीक्षण कराया जाए। रात में खनन की गतिविधियों की निष्पक्ष जांच हो, मशीनों और खनन की मात्रा का सत्यापन कराया जाए तथा जांच रिपोर्ट सार्वजनिक की जाए।
सवाल साफ है—खनन नियमों से चलेगा या नियमों को ताक पर रखकर खनन का कारोबार चलता रहेगा?
✍️ पत्रकार पुष्पेंद्र कुमार तिवारी

Taza Khabar