कौशाम्बी25नवम्बर23*राइफल शूटिंग प्रतियोगिता में स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं को डीएम एसपी ने शील्ड देकर किया सम्मानित*
*भोपाल में आयोजित होने वाली रास्ट्रीय स्तर की राइफल शूटिंग प्रतियोगिता में 26 नवम्बर को प्रतिभाग करेगी छात्राएं*
*कौशाम्बी।** 67वीं राज्य स्तरीय राइफल शूटिंग प्रतियोगिता में स्थान प्राप्त कर जनपद कौशांबी को गौरवान्वित करने वाली धर्मा देवी इंटर कॉलेज केन कनवार कौशांबी की 4 छात्राएं रेशमा देवी, शिखा वर्मा, खुशबू देवी, मधु देवी को दिनांक 25 नवम्बर को जिलाधिकारी कौशांबी सुजीत कुमार एवम् पुलिस अधीक्षक ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव के कर कमलों द्वारा थाना सैनी में शील्ड देकर सम्मानित किया गया। ये सभी छात्राएं 26 दिसंबर से भोपाल में आयोजित होने वाली रास्ट्रीय स्तर की राइफल शूटिंग प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर जनपद कौशांबी को गौरवान्वित करेंगी। इनकी इस उपलब्धि के लिए जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक कौशांबी ने इन्हे ढेर सारी बधाई एवम् शुभकामनाएं दी। इस सम्मान समारोह में विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ राम किरण त्रिपाठी, उप प्रधानाचार्य राम शंकर सिंह व शिक्षक पुनीत अग्रहरि उपस्थित रहें।

More Stories
कानपुर देहात 17 नवम्बर 26*विधानसभा चुनाव 2027 से पहले कानपुर देहात पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल
कानपुर नगर 17 नवम्बर 26*कानपुर में एक और अग्निकांड,केमिकल फैक्ट्री में भीषण अग्निकांड
कौशाम्बी 17 नवम्बर 26**निर्वाचन बैठक में अनुपस्थित पाए जाने पर 11 अधिकारियो के वेतन रोकने के निर्देश*