May 2, 2024

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

कौशाम्बी25नवम्बर23*विष्णु भगवान पब्लिक स्कूल में हुई शतरंज खेल प्रतियोगिता*

कौशाम्बी25नवम्बर23*विष्णु भगवान पब्लिक स्कूल में हुई शतरंज खेल प्रतियोगिता*

कौशाम्बी25नवम्बर23*विष्णु भगवान पब्लिक स्कूल में हुई शतरंज खेल प्रतियोगिता*

*कौशाम्बी।**जिला शतरंज खेल संघ और विष्णु भगवान पब्लिक स्कूल काजीपुर के संयुक्त तत्वाधान में इन्टर स्कूल शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक 25 नवम्बर को विष्णु भगवान पब्लिक स्कूल काजीपुर में किया गया। इसमें कई स्कूलों के शतरंज खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।
इस अवसर पर उत्थान संस्था के सचिव डॉक्टर के के तिवारी ने शतरंज के चयनित खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि इस खेल से मस्तिष्क का विकास होता है।

जिला शतरंज खेल संघ और विष्णु भगवान पब्लिक स्कूल काजीपुर के संयुक्त तत्वावधान में इन्टर स्कूल शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन 25 नवम्बर को विष्णु भगवान पब्लिक स्कूल काजीपुर में आयोजित किया गया जिसमें तमाम खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस प्रतियोगिता में पहला स्थान सेंट जोसेफ स्कूल को मिला, दूसरे स्थान पर विष्णु भगवान पब्लिक स्कूल कौशांबी, तीसरे स्थान पर के पी एस सिराथू रहा आयु 07 कैटेगरी वर्ग में पहला स्थान विष्णु भगवान के पार्थ केसरवानी, दूसरे स्थान पर विष्णु भगवान के पृथ्वी पाल, तीसरे स्थान पर अक्षत केसरी को मिला। आयु वर्ग 09 में पहले स्थान पर विष्णु भगवान के शुधान्शु यादव, दूसरे स्थान पर विष्णु भगवान के परी यादव, तीसरे स्थान पर विष्णु भगवान के श्याम द्विवेदी रहे।

आयु वर्ग 11 में पहले स्थान पर विष्णु भगवान के अभिनव भारतीय, दूसरे स्थान पर सेंट जोसेफ के सक्षम गुप्ता, तीसरे स्थान पर विष्णु भगवान के प्रकृति सिंह रही। आयु वर्ग 13 में पहले स्थान पर सेंट जोसेफ के कलश केसरवानी, दूसरे स्थान पर सेंट जोसेफ के सेजल शुक्ल, तीसरे स्थान पर सेंट जोसेफ के साक्ष्य केसरवानी रहे। आयु वर्ग 15 में पहले स्थान पर के पी एस सिराथू के आनन्द त्रिपाठी, दूसरे स्थान पर के पी एस सिराथू के श्रेयस दीक्षित, तीसरे स्थान पर विष्णु भगवान पब्लिक स्कूल की स्नेहा त्रिपाठी रहीं। आयु वर्ग 19 में पहले स्थान पर विष्णु भगवान के शिवांश यादव, दूसरे स्थान यस ए वी सिराथू के रिशभ दीक्षित रहे। इस अवसर पर हुए पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि विद्यालय के प्रधानाचार्य राहुल शुक्ल के द्वारा खिलाड़ियों को पुरस्कृत कर प्रोत्साहित किया गया। पुरस्कार वितरण समारोह में सचिव राघवेन्द्र शुक्ल, इन्द्र श्याम सिंह, वरिष्ठ शिक्षक राकेश मालवीय, रविन्द्र उपाध्याय , बलदाउ पाण्डेय, नकुल तिवारी आदि लोग उपस्थित रहें।

About The Author