हरदोई27अक्टूबर23*छात्राओं का कराया सुरक्षा का एहसास*
*मिशन नारी शक्ति के अंतर्गत सुरसा के तुंदवल में हुआ कार्यक्रम*
हरदोई
मिशन शक्ति के अंतर्गत बालिका व महिला सुरक्षा को लेकर शुक्रवार को द्धारिका सिंह इंटर कालेज में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।जिसमें महिला कल्याण अधिकारी डाक्टर प्रियंका पांडे व महिला थानाध्यक्ष प्रियंका गंगवार ने छात्राओं को महिलाओं के लिए सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को बताते हुए महिला सुरक्षा का एहसास दिलाया।
विद्यालय प्रबंधक पूर्व ब्लाक प्रमुख सुरसा महिपाल सिंह ने प्रियंका पांडे व प्रियंका गंगवार का पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया।इस मौके पर प्रियंका पांडे ने केंद्र व प्रदेश सरकार द्धारा महिलाओं और बालिकाओं को स्वावलंबी बनाने वाली विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी ।वहीं महिला थानाध्यक्ष प्रियंका गंगवार ने छात्राओं को उनकी सुरक्षा का एहसास दिलाते हुए बताया की आज के समय में केंद्र व प्रदेश सरकार महिला सुरक्षा को लेकर विशेष अभियान चला रही है। जिस कारण आज महिलाएं व बालिका बिना किसी डर के आगे निकल रही हैं। प्रत्येक थाने में महिला हेल्प डेस्क की स्थापना इसी का एक उदाहरण है।ओमन हेल्प लाइन नंबर 1090 पुलिस सहायता के लिए 112नबर आप सभी की सेवा और सहयोग के लिए हर समय तत्पर है।किसी से डरने या घबराने की जरूरत नहीं है।अगर कहीं है आप को लगे की आप सुरक्षित महसूस नहीं कर रही तो पहले खुद उसका डट कर मुकाबला कीजिए। जरूरत पड़े तो तत्काल पुलिस सहायता भी ले सकती हैं।इसी तरह भाजपा सर्मधन मंच के जिलाध्यक्ष गोपाल कृष्ण अवस्थी ने भी बालिकाओं को जागरूक किया इस मौके पर थाना प्रभारी सुरसा छोटेलाल पशु चिकित्सा अधिकारी सुरसा शालिनी पांडे, जिला उपाध्यक्ष भाजपा सर्मधन मंच श्रवण दीक्षित कुलदीप शर्मा मनोज सिंह आदि मौजूद रहे।

More Stories
नवगछिया-02.08.2026* टॉप-10 की सूची में शामिल 50,000 का इनामी कुख्यात अपराधी रोशन कुमार गिरफ्तार।
भागलपुर2अगस्त26*सावन माह की पहली सोमवारी पर कांवरिया का सेवा करते बोल बम सेवा समिति एवं नीरज शर्मा सेवादार।
इलाहाबाद2अगस्त2026*इलाहाबाद हाई कोर्ट का बड़ा फैसला*