नवगछिया-02.08.2026* टॉप-10 की सूची में शामिल 50,000 का इनामी कुख्यात अपराधी रोशन कुमार गिरफ्तार।
नवगछिया भागलपुर बिहार से शैलेन्द्र कुमार गुप्ता
नवगछिया जिला के टॉप-10 अपराधियों की सूची में शामिल हत्या, लूट एवं अन्य गंभीर मामले में फरार चल रहे कुख्यात इनामी अपराधी रोशन कुमार की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक नवगछिया के निर्देशन में विशेष टीम का गठन किया गया था जिसके द्वारा छापेमारी अभियान चलाया जा रहा था।
लंबे समय से फरार चल रहे वांछित अभियुक्त रोशन कुमार के विरूद्ध लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही थी। इसी क्रम में दिनांक-01.08.2026 को रोशन कुमार को भवानीपुर थानान्तर्गत जे०पी० कॉलेज के पास के एक मकान से गिरफ्तार किया गया।
तलाशी के कम में रोशन कुमार के द्वारा लिए गए भाड़े के कमरे से 01 देशी कट्टा एवं 02 जिंदा कारतूस बरामद किया गया है। इस संदर्भ में भवानीपुर थाना कांड सं0-185/26 दिनांक-01.08.2026 शस्त्र अधिनियम के सुसंगत धाराओं में कांड दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।
* गिरफ्तार अभियुक्त रोशन कुमार के विरूद्व हत्या, लूट एवं आर्म्स एक्ट सहित कई संगीन अपराधिक कांड गोपालपुर एवं कटिहार में दर्ज है।
गिरफ्तारीः-
1. रोशन कुमार पिता रामरति यादव सा०-लतरा थाना-गोपालपुर जिला-भागलपुर
कुख्यात अपराधी रोशन कुमार का अपराधिक इतिहास :-
01. गोपालपुर थाना कांड सं0-222/10 दिनांक-27.09.10 धारा-302/341/323/379/504/34 भा०द०वि० एवं 27 आर्म्स एक्ट
02. गोपालपुर थाना कांड सं0-252/14 दिनांक-24.07.14 धारा-307/147/148/149/341/504 भा०द०वि० एवं 27 आर्म्स एक्ट
03. गोपालपुर थाना कांड सं0-114/20 दिनांक-04.04.2020 धारा-302/34 भा०द०वि० एवं 27 आर्म्स एक्ट (वांछित) चर्चित राजधर मर्डर कांड
04. गोपालपुर थाना कांड सं0-334/25 दिनांक-12.11.2025 धारा-126 (2)/115 (2)/117(2)/3(5) बी०एन०एस० एवं 27 आर्म्स एक्ट (वांछित)
05. नगर थाना कटिहार कांड सं0-937/17 दिनांक-13.12.2017 धारा-395/397 भा०द०वि० एवं 27 आर्म्स एक्ट (वांछित)
06. भवानीपुर थाना कांड सं0-185/26 दिनांक-01.08.2026 धारा-25 (1-b) a/26 आर्म्स एक्ट

More Stories
बाँदा2अगस्त26*मवई बुजुर्ग के किसानों की 300 बीघा जमीन रास्ता बंद होने से बाधित*
कौशाम्बी2अगस्त26*हनुमान मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में बजरंग दल द्वारा निकाला गया भव्य शोभा यात्रा*
भागलपुर2अगस्त26*सावन माह की पहली सोमवारी पर कांवरिया का सेवा करते बोल बम सेवा समिति एवं नीरज शर्मा सेवादार।