औरैया 18 अगस्त *ऑटो के खिलाफ चलाया गया अभियान, काटे चालान*
*औरैया।* पुलिस अधीक्षक व पुलिस उपाधीक्षक यातायात के निर्देशन में अन्य जिलों के बिना परमिट के चल रहे ऑटो के खिलाफ अभियान चलाया गया। जिसके तहत पुलिस ने आधा दर्जन से अधिक वाहनों को सीज कर दिया , जबकि कमोबेश 4 दर्जन ऑटो के चालान काटे गये। जिसके चलते ऑटो चालकों में हलचल मच गई।
बुधवार 18 अगस्त 2021 को पुलिस अधीक्षक अपर्णा गौतम व पुलिस उपाधीक्षक यातायात सुरेंद्र नाथ के निर्देशन में अन्य जिलों के बिना परमिट चल रहे ऑटो के विरुद्ध अभियान चलाया गया। जिसके तहत अजीतमल थाना क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया गया। जिसके तहत सात ऑटो अंतर्गत वाहन अधिनियम के तहत सीज किए गये। यह अभियान यातायात प्रभारी देवेंद्र कुमार शर्मा मय हमराह हेड कांस्टेबल यातायात सुरेश यादव व एचजी शिव पूजन द्वारा चलाया गया। उपरोक्त जानकारी यातायात प्रभारी देवेंद्र कुमार शर्मा द्वारा दी गई है।

More Stories
मथुरा 25 मई 26*बालश्रम रोकथाम व जन जागरूकता अभियान में की गई कार्यवाही का विवरण-*
मथुरा 25 मई 26* एक अभियुक्त को 130 ग्राम अवैध नशीले पदार्थ (एल्प्राजोलम) सहित किया गया गिरफ्तार ।*
मथुरा 25 मई 26 *अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी गोवर्धन मैं सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत पैदल गश्त:-*