[24/09, 6:34 pm] +91 99191 96696: *शासन के रोक के बाद सरकारी कार्यालय में बाहरी व्यक्तियों का दबदबा*
*आयुक्त एवं सचिव के जारी पत्र पर 27 दिन बाद भी सरकारी कार्यालय में मौजूद बाहरी व्यक्तियों पर नहीं हुई कार्यवाही*
*कौशाम्बी।* आयुक्त एवं सचिव राजस्व परिषद लखनऊ अपर भूमि व्यवस्था आयुक्त अनिल कुमार यादव ने समस्त मंडल आयुक्त जिला अधिकारी को 29 अगस्त को पत्र भेज कर निर्देशित किया था कि मंडल कलेक्टर तहसील कार्यालय के विभिन्न कार्यालय में सरकारी कर्मचारियों द्वारा प्राइवेट बाहरी व्यक्तियों के सहयोग से शासकीय कार्य कराया जाता है ऐसे व्यक्तियों द्वारा भ्रष्टाचार अनियमितताएं किए जाने की शिकायतें मिल रही हैं यह स्थिति अत्यंत आपत्तिजनक है पत्र जारी करते हुए उन्होंने कहा कि मंडल कलेक्टर और तहसील कार्यालय में बाहरी व्यक्तियों से कार्य न कराया जाए लेकिन राजस्व परिषद का यह पत्र 27 दिन बाद भी जिले में नहीं लागू हो सका है तहसील कार्यालय से लेकर अन्य कार्यालय में बाहरी व्यक्तियों द्वारा शासकीय कार्य लगातार किया जा रहा है तमाम कार्यालय में बाहरी व्यक्तियों का वर्चस्व है और वह मनमानी तरीके से पीड़ितों का शोषण कर रहे हैं सरकारी कर्मचारी बाहरी व्यक्तियों को माध्यम बनाकर अवैध वसूली करने में मशगूल है आखिर राजस्व परिषद के पत्र की इतनी उपेक्षा क्यों की जा रही है सरकारी कार्यालय में बाहरी व्यक्तियों के कार्य किए जाने पर रोक लगाए जाने के स्पष्ट आदेश के बाद भी राजस्व परिषद के पत्र का पालन न किया जाना बड़ा गंभीर विषय है अवैध तरीके से भ्रष्टाचार बढ़ाने वाले इन प्राइवेट व्यक्तियों से सरकारी कर्मचारियों के क्या रिश्ते हैं यह भी बड़ी जांच का विषय है शासन स्तर से स्पष्ट निर्देश दिए जाने के बाद भी आखिर इन्हें बाहर करने का प्रयास क्यो नही किया जाता है।
[24/09, 8:22 pm] Shashi Bhushan Singh Kaushambi: *81 पेटी रिफाइंड सरसों तेल के साथ वांछित अभियुक्त गिरफ्तार*
*कौशाम्बी* कोखराज थाना पुलिस द्वारा चोरी के 81 पेटी रिफाइंड सरसों तेल के साथ वांछित अभियुक्त अमर सिंह यादव पुत्र कैलाश यादव बजाहा औद्योगिक क्षेत्र प्रयागराज को गिरफ्तार किया है विधिक कार्यवाही के पश्चात थाना पुलिस ने आरोपी को न्यायालय भेज दिया है
*शशिभूषण सिंह पत्रकार जनपद कौशांबी 9648709715*
[24/09, 8:23 pm] Shashi Bhushan Singh Kaushambi: *दुष्कर्म का वांछित गिरफ्तार*
*कौशाम्बी* कोखराज थाना पुलिस ने रविवार को दुष्कर्म के वांछित अभियुक्त रणवीर सिंह पुत्र छंगूलाल निवासी चकमाहपुर को रोही चौराहे के पास से पुलिस ने गिरफ्तार किया है विधिक कार्यवाही के पश्चात आरोपी का पुलिस ने चालान न्यायालय में किया है
*शशिभूषण सिंह पत्रकार जनपद कौशांबी 9648709715*

More Stories
कौशाम्बी14जून26*विश्व रक्तदान दिवस के अवसर पर विधिक साक्षरता एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित*
कौशाम्बी14जून2026*ओवरटेक करने के चक्कर में फिसली बाइक दो घायल*
कौशाम्बी14जून26*तहसील में फरियादियों से अभद्रता करने वाले दो लेखपालों पर गिरी गाज*