बहराइच05अप्रैल*एक सप्ताह से गायब नेपाली महिला का अभी तक पता नहीं चला*
*मां ने रुपईडीहा पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर मदद की गुहार लगाई है*
रुपईडीहा बहराइच। एक सप्ताह पूर्व ससुराल से अपने मायके आ रही एक नेपाली महिला रास्ते में ही कहीं गायब हो गई। वह कैसे गायब हुई अभी तक अस्पष्ट नहीं हो सका है।
इस संबंध में नेपाली महिला की मां हेमा नेपाली पत्नी कृष्ण कुमार नेपाली निवासिनी निंबुआ चपरगौढी कोहलपुर वार्ड नंबर 12 पुलिस चौकी कोहलपुर जिला बांके (नेपाल) ने बताया कि मेरी 30 वर्षिया विवाहित लड़की रुमा वीका पत्नी खीम बहादुर सुनार पुत्र गनपति सुनार निवासी बरवा नाका थाना गडवा जिला दांग नेपाल अपने पति खीम बहादुर सुनार व दो बच्चों क्रमश लड़का विवेक व लड़की सोनिया के साथ रहतीं थीं। 30 मार्च 2022 को वह अपने ससुराल बरवा नाका से सुबह तुलसीपुर जिला बलरामपुर के रास्ते से होती हुई अपने मायके रुपईडीहा के रास्ते कोहलपुर जिला बांके आ रही थी। परन्तु रास्ते में ही गायब हो गई। शाम तक जब वह कोहलपुर नहीं पहुंची तो हमने अपने दामाद को फोन किया तो उसने बताया कि मेरी पत्नी रुमा वीका यहां से सुबह लगभग 9 बजे घर से निकली थी। दोनों बच्चों का स्कूल होने के कारण बच्चों को यही छोड़ गयी थी।
हेमा नेपाली ने यहां पत्रकारों को बताया कि अपनी लड़की को कई स्थानों पर व रिस्तेदारो में ढूढा व पता लगाया परन्तु कही पता नहीं चला। इस संबंध में थाना रुपईडीहा में रुमा वीका की मां हेमा नेपाली ने 4 अप्रैल एक प्रार्थना पत्र देकर पुलिस से मदद की गुहार लगाई है। जिसमें उल्लेख किया गया है कि मेरी विवाहिता लड़की रुमा वीका 30 मार्च अपने ससुराल से सुबह लगभग 9 बजे अपने मायके के लिए आ रही थी तभी रास्ते में ही कहीं गायब हो गई। एक सप्ताह बीत चुके हैं। हम लोगों ने उसकी अभी खोज तलाश की परन्तु अभी तक उसका पता नहीं चल सका है। उन्होंने थाना प्रभारी निरीक्षक रुपईडीहा प्रमोद कुमार त्रिपाठी से इस संबंध में मदद करने की गुहार लगाई है।
वसीम अहमद 5/4/2022

More Stories
कौशाम्बी30अप्रैल26*प्रभारी उप जिलाधिकारी ने ग्राम बालकमऊ में भूमि विवाद की शिकायतों का मौके पर कराया निस्तारण*
अयोध्या30अप्रैल26*19 दिन बाद लौटा बेटा… पिता की आंखें दरवाज़े पर ही ठहर गई थीं
अयोध्या30अप्रैल26*गन्ना सर्वेक्षण नीति 2026: रौजागाँव चीनी मिल में सर्वेक्षण कर्मियों का गहन प्रशिक्षण संपन्न