पंजाब05अप्रैल*सुरजीत कुमार पर ट्रैक्टर चढ़ाकर मारने की कोशिश
सदर थाना अबोहर पुलिस कर रही है कार्यवाई
अबोहर, 5 अप्रैल (शर्मा): सदर थाना अबोहर के अंतर्गत आते ढाबा कोकरियां निवासी सुरजीत कुमार पुत्र मनीराम उपचार के लिए सिविल अस्पताल अबोहर में दाखिल हुए। सुरजीत कुमार ने बताया कि वह अपने मामा भूपराम पुत्र नत्थूराम के साथ अपने घर के बाहर बैठे थे कि सिमर पुत्र राय साहब, रिछपाल व अन्य ने उसपर ट्रैक्टर चढ़ा दिया। उसने भाग कर अपनी जान बचाई। सुरजीत ने बताया कि उनके साथ इंद्रजीत पुत्र हरीराम, विशाल पुत्र इंद्रजीत, श्योकरण पुत्र काशीराम, अजय कुमार पुत्र सुभाषचंद्र वासी रायपुरा ने एक साजिश के तहत उसे मारने की कोशिश की है। ट्रैक्टर चढ़ाने के बाद उसके घर में ट्रैक्टर घुसा दिया। इतने में उसकी पत्नी व बेटा आया। वह लोग चले गये। सुरजीत कुमार ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सुरजीत कुमार ने बताया कि उक्त लोगों की उससे पुरानी दुश्मनी है जिसके चलते वह उसे मारना चाहता है। उसने पुलिस से मांग की है कि आरोपियों के खिलाफ इरादा कत्ल का मामला दर्ज कर सख्त से सख्त कार्यवाई की जाये। सुरजीत ने बताया कि उसके घर के बाहर कैमरे लगे हुए हैं जिसमें सारी घटना रिकार्ड है। कोई भी अधिकारी इन्हें चैक कर सकता है।
फोटो:2, सीसीटीवी फुटेज व जानकारी देता सुरजीत कुमार
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
कानपूर नगर २४ जून २०२६ * वर्दी के पीछे छिपा सेवाभाव: पनकी पुलिस ने पिलाया ‘गर्मी का अमृत जल’
नई दिल्ली24 JUNE 2026*संवाद आज, देहरादून में जुटेंगे दिग्गज, ट्रंप ने फिर दी ईरान को धमकी पढ़ें सुर्खियां
जयपुर२४ जून २०२६ * राजस्थान में मानसून एंट्री पर IMD अपडेट, जून के अंतिम सप्ताह में बारिश की गतिविधि में तेजी आने के मिले संकेत