उन्नाव 28 सितम्बर 26*शिव महापुराण कथा की व्यवस्थाओं लिए हुई बैठक
उन्नाव *विश्व विख्यात शिव महापुराण कथा प्रवक्ता पंडित प्रदीप मिश्रा जी (सिहोर वाले) के श्रीमुख से, आगामी 30 अक्टूबर से शुरू हो रही कथा के सुनियोजित अयोजन हेतु व्यवस्था समिति की बैठक, जिला सहकारी बैंक कार्यालय में, कथा आयोजक जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष अरुण सिंह के आवाहन पर आहूत की गई। 30 अक्टूबर से 5 नवम्बर तक, शिवाय सिटी सेम डे, गौरी, बीघापुर में आयोजित कथा में प्रतिदिन लाखों की संख्या में आने वाले श्रद्धालुओं के बैठने की समुचित व्यवस्था, पानी व प्रसाद आदि की व्यवस्थाओं पर चर्चा होने के साथ समिति के सदस्यों को अलग अलग जिम्मेदारियों के वहन का दायित्व सौंपा गया। शासन के माननीय प्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों और अलग अलग क्षेत्र के सेलिब्रिटी हस्ताक्षरों को भी कथा में आमंत्रित कर महाराजश्री से आशीर्वाद प्रदान कराने पर चर्चा हुई। कथा में साप्ताहिक प्रवास के लिए स्थान तथा स्नानागार आदि के लिए सुझाव नोट किए गए। पुरुष और महिला की अलग अलग दीर्घा, पत्रकार दीर्घा की योजना सुनिश्चित की गई। बैठक में निर्भय सिंह लाला, मंडल अध्यक्ष धीरेंद्र सिंह, रवींद्र तिवारी, अभय सिंह, शाखा प्रबंधक उपेंद्र सिंह, डॉ मनीष सिंह सेंगर, कर्मक्रान्ति सेवा फाउंडेशन अध्यक्ष चेतन मिश्रा, गीतेश सिंह मोनू, सुजीत सिंह, अम्बुज मिश्रा, तरुण द्विवेदी आदि ने अपने विचार रखते हुए देवाधिदेव भोलेनाथ के इस महा अनुष्ठान में ज्यादा से लोगों से उपस्थित होकर पुण्यलाभ अर्जित करने की अपील की।
More Stories
राजनांदगाव 28सितम्बर 26*शंकर गुहा नियोगी शहीद दिवस पर राजनांदगांव में निकली रैली,
पूर्णिया बिहार 28 सितंबर 26 सबका सम्मान-जीवन आसान: DM ने सुनी जनता की पुकार*
पूर्णिया बिहार 28 सितंबर 26 *पूर्णिया पहुंचे IG राजेश कुमार, जिला पुलिस की कार्यशैली की खुली पोल