September 16, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

पूर्णिया बिहार 16 सितंबर26* गुलाबबाग में 13 दिवसीय महागणपति महोत्सव का भव्य शुभारंभ, महापौर ने किया उद्घाटन*

पूर्णिया बिहार 16 सितंबर26* गुलाबबाग में 13 दिवसीय महागणपति महोत्सव का भव्य शुभारंभ, महापौर ने किया उद्घाटन*

पूर्णिया बिहार 16 सितंबर26* गुलाबबाग में 13 दिवसीय महागणपति महोत्सव का भव्य शुभारंभ, महापौर ने किया उद्घाटन*

मोहम्मद इरफान कामिल यूपी आज़तक न्यूज़ चैनल पूर्णिया डीवीजन बिहार

पूर्णियां बिहार ! गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर मंगलवार की रात्रि शहर के विभिन्न हिस्सों में गणेश पूजा और महोत्सव कार्यक्रमों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। शहर में जगह-जगह भक्ति और उत्सव का माहौल देखने को मिला।

दीप प्रज्वलन से महोत्सव का शुभारंभ

गुलाबबाग में आयोजित 13 दिवसीय महागणपति महोत्सव के तहत भव्य जागरण संध्या का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन महापौर विभा कुमारी ने दीप प्रज्वलित एवं फीता काटकर किया। बाय-बाय ग्रुप एवं छोटा बिहारी टीम के कलाकारों ने अपनी भक्ति एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। महापौर ने सभी कलाकारों को अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। जागरण के दौरान गुलाबबाग का पूरा वातावरण गणपति बप्पा की भक्ति और संगीत से भक्तिमय हो उठा।

मधुबनी और मरंगा में भी पहुंचीं महापौर

इस अवसर पर महागणपति पूजा समिति के अध्यक्ष राजीव कुमार उर्फ पप्पू पासवान, स्वागत अध्यक्ष सुनील शर्मा, राजेश कुमार झा, कन्हैया चौधरी सहित कई सदस्य मौजूद रहे। इसके बाद महापौर विभा कुमारी मधुबनी में गणेश पूजा समिति द्वारा आयोजित गणेश महोत्सव में शामिल हुईं। उन्होंने भगवान श्री गणेश की पूजा-अर्चना कर नगरवासियों के सुख-शांति की कामना की। साथ ही मरंगा निवासी उमेश प्रसाद यादव के आवास पर आयोजित गणपति पूजा में भी शामिल होकर आशीर्वाद लिया। इस दौरान जितेंद्र यादव, पार्षद बबलू सहाय, राजीव राय, एसके संजू, दिलीप चौधरी सहित सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद रहे।

महापौर ने दिया एकता का संदेश

महापौर विभा कुमारी ने कहा कि गणेश पूजा हमारी आस्था, श्रद्धा और सामाजिक एकता का पर्व है। भगवान श्री गणेश को विघ्नहर्ता और मंगलकर्ता माना जाता है। ऐसे धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों से समाज में आपसी प्रेम,भाईचारा और सद्भावना मजबूत होती है। पूर्णिया की समृद्ध धार्मिक परंपरा ही हमारी पहचान है। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में पर्व मनाने की अपील की।

Taza Khabar