September 19, 2024

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

भागलपुर बिहार से शैलेन्द्र कुमार गुप्ता यूपी आजतक 

भागलपुर बिहार 13/08/24*महिला सिपाही का था अवैध संबंध ! भागलपुर पुलिस लाइन में 5 शव के साथ मिले सुसाइड नोट में सनसनीखेज खुलासा

भागलपुर बिहार : बिहार के भागलपुर में पुलिस लाइन में 5 लोगों की शव बरामद हुई है। 5 लोग एक ही परिवार के थे। एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत से इलाके में हड़कंप मच गया। इलाके में सनसनी फैल गई है। दरअसल, पुलिस लाइन के क्ववाटर्र से एक महिला सिपाही और उसके परिवार के 4 सदस्यों की लाश मिली है। साथ ही पुलिस ने एक सुसाइड नोट भी बरामद किया है, जिसमें आरोपी ने सिपाही पत्नी के अवैध संबंध होने का आरोप लगाया है। फिलहाल पुलिस इन सभी बिंदुओ पर जांच कर रही है। घटना को लेकर डीआईजी विवेकानंद ने बताया कि, सभी मृतक बक्सर के रहने वाले हैं। महिला सिपाही ने आरोपी पति से लव मैरेज की थी। उन्होंने बताया कि मृतक परिवार के परिजनों को सूचना दे दी गयी है। मृतक महिला सिपाही नीतू कुमारी 2015 बैच की हैं। आसपास के पुलिस कर्मियों से पूछताछ में पता चला है कि पति-पत्नी में आपस में कई दिनों से विवाद चल रहा था। कल शाम में भी दोनों के बीच झगड़ा हुआ था। हालांकि ये घटना कल्पना से परे है।डीआईजी ने बताया कि शव के साथ ही एक सुसाइड नोट भी बरामद हिआ है। जिसमें सिपाही के पति ने हत्या की बात को स्वीकार की है, लेकिन साथ ही उसने पत्नी के अवैध संबंध होने का आरोप लगाया है। पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है। घटना की जानकारी मिलते ही पूरे पुलिस महकमे में सनसनी फैल गयी। आनन-फानन में पुलिस के वरीय अधिकारी भी मौके पर पहुंचे हैं। घटनास्थल पर डीआईजी, एसएसपी, सिटी एसपी, सिटी डीएसपी, डीएसपी लाइन सहित दर्जनों पदाधिकारी व कर्मी मौजूद हैं।वहीं पुलिस ने घटनास्थल पर जाने से सभी को रोक दिया है। पुलिस लाइन में प्रवेश वाले सभी दरवाजों को सील कर दिया गया है। पुलिस को मौके पर से एक सुसाइड नोट मिला है। जिसमें महिला सिपाही के पति ने हत्या की बात को स्वीकारा है। चर्चा है कि सिपाही पत्नी सहित दो बच्चों और अपनी मां की हत्या कर युवक खुद फंदे से लटक गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

About The Author

Taza Khabar

Copyright © All rights reserved. | Newsever by AF themes.