August 31, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

भुवनेश्वर15जुलाई26*उड़ीसा एक्सप्रेस के संपादक ए.पी. दास की माताजी स्वर्णलता दास को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

भुवनेश्वर15जुलाई26*उड़ीसा एक्सप्रेस के संपादक ए.पी. दास की माताजी स्वर्णलता दास को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

भुवनेश्वर15जुलाई26*उड़ीसा एक्सप्रेस के संपादक ए.पी. दास की माताजी स्वर्णलता दास को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

देशभर के पत्रकार संगठनों के पदाधिकारियों व गणमान्य लोगों ने पुष्प अर्पित कर व्यक्त की संवेदनाएं

भुवनेश्वर, 14 जुलाई। इंडियन फेडरेशन ऑफ़ स्माल एंड मीडियम न्यूज़पेपर्स (IFSMN) के पूर्व अध्यक्ष एवं उड़ीसा एक्सप्रेस के संपादक श्री ए.पी. दास की पूज्य माताजी श्रीमती स्वर्णलता दास के निधन पर मंगलवार को उनके भुवनेश्वर स्थित आवास पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। इस अवसर पर देश के विभिन्न राज्यों से आए पत्रकार संगठनों के पदाधिकारियों, वरिष्ठ पत्रकारों एवं सामाजिक क्षेत्र से जुड़े गणमान्य व्यक्तियों ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धासुमन अर्पित कर अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में उड़ीसा के पूर्व राज्यपाल एवं हरियाणा के वरिष्ठ जननेता श्री गणेशी लाल, मान्यता प्राप्त पत्रकार कल्याण समिति (दिल्ली) के अध्यक्ष श्री रवींद्र गुप्ता, प्रेस क्लब ऑफ इंडिया की मैनेजिंग कमेटी के सदस्य, मान्यता प्राप्त पत्रकार कल्याण समिति के कोषाध्यक्ष तथा हिंद आत्मा के संपादक श्री अशोक कौशिक (गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश), इंडियन फेडरेशन ऑफ़ स्माल एंड मीडियम न्यूज़पेपर्स के महासचिव श्री लक्ष्मण पटेल (गांधीनगर, गुजरात) तथा फेडरेशन के पूर्व अध्यक्ष श्री कोंडले चेनअप्पा (कर्नाटक) सहित अनेक वरिष्ठ पत्रकार, समाजसेवी एवं शुभचिंतक उपस्थित रहे।

श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित सभी लोगों ने स्वर्गीय श्रीमती स्वर्णलता दास के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर दो मिनट का मौन रखा और ईश्वर से दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने तथा शोकाकुल परिवार को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि माता-पिता का स्नेह और संस्कार ही किसी भी व्यक्ति के व्यक्तित्व की सबसे बड़ी पूंजी होते हैं। उन्होंने कहा कि श्री ए.पी. दास ने पत्रकारिता के क्षेत्र में जो सम्मान और पहचान अर्जित की है, उसके पीछे उनकी माताजी के आदर्श, संस्कार और प्रेरणा का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उपस्थित सभी लोगों ने दिवंगत आत्मा के प्रति अपनी विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए श्री ए.पी. दास एवं उनके परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की।

श्रद्धांजलि सभा का वातावरण अत्यंत भावुक रहा। बड़ी संख्या में पत्रकारों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, शुभचिंतकों तथा परिचितों ने श्री दास के आवास पर पहुंचकर परिवार से मुलाकात की, सांत्वना दी और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। समारोह का समापन सामूहिक श्रद्धांजलि एवं शोक संदेशों के साथ हुआ।

Taza Khabar