July 15, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

लखनऊ15जुलाई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 7 बजे की बड़ी खबरें...................*

लखनऊ15जुलाई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 7 बजे की बड़ी खबरें……………….*

लखनऊ15जुलाई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 7 बजे की बड़ी खबरें……………….*

➡लखनऊ, विश्व युवा कौशल दिवस कार्यक्रम आज, मुख्यमंत्री योगी कार्यक्रम में होंगे शामिल, सुबह 11.15 बजे IGP में होगा कार्यक्रम, शाम 7 बजे सीएम योगी करेंगे अहम बैठक, मेरठ सेंट्रल मार्केट मामले पर होगी समीक्षा

➡दिल्ली, केंद्रीय कैबिनेट की अहम बैठक आज, पीएम मोदी की अध्यक्षता में होगी बैठक, सुबह 11 बजे होगी केंद्रीय कैबिनेट की बैठक

➡दिल्ली, सौश्रुतम-2026 का आज उद्घाटन, आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू करेंगी उद्घाटन, आयुर्वेदिक सर्जरी पर तीन दिवसीय सेमिनार, अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान में आयोजन

➡सीतापुर, अनियंत्रित होकर पलटा तेज़ रफ़्तार ई रिक्शा, हादसे में 8 माह के मासूम सहित 4 घायल, सभी घायल अस्पताल में भर्ती, हरगांव थाना क्षेत्र का पूरा मामला

➡देहरादून, कांग्रेस भवन से परेड मैदान पहुंचे कांग्रेसी नेता, प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल के बुलावे पर एकजुट, 17 जुलाई को कांग्रेस नेता राहुल गांधी का देहरादून दौरा, नगर निगम देहरादून प्रशासन ने अनुमति की है निरस्त, 17 जुलाई को परेड मैदान की अनुमति की है निरस्त, परेड मैदान की जगह बन्नू स्कूल के मैदान की अनुमति, परेड मैदान में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात, गणेश गोदियाल का परेड मैदान में टेंट लगाने का एलान

➡हरिद्वार, ललतारा पुल पर युवक की पिटाई, चोरी के शक में युवक को पीटा, मारपीट करने का वीडियो वायरल, वीडियो की जांच पड़ताल में जुटी पुलिस, हरिद्वार के ललतारा पुल की घटना

➡देहरादून, उत्तराखंड से आज की बड़ी खबर, उत्तराखंड लोक सेवा आयोग का नया अध्यक्ष नियुक्त, लेफ्टिनेंट जनरल गजेन्द्र जोशी नियुक्त किए गए

➡दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान हंगामा मामला, आरोपी वकील प्रबल प्रताप गिरफ्तार हुआ, भरी कोर्ट में CJI को अपशब्द कहा था, जज के सामने आरोपी ने फेंके थे पेपर, मुख्य न्यायाधीश के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की, नई दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है

➡दिल्ली, भारतीय मौसम विज्ञान विभाग का अलर्ट, 22 राज्यों में आंधी-तूफान, बारिश की आशंका, दिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, बिहार-यूपी समेत 22 राज्यों में अलर्ट जारी, उत्तरी बंगाल की खाड़ी में कम दबाव कारण, अगले 7 दिनों तक मानसून सक्रिय रहेगा

➡मेरठ, निदा हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा किया, ननद ही निकली अपनी भाभी की क़ातिल, आरोपी के पति के थे भाभी से अवैध संबंध, भाभी के सीने में उतार दिया खंजर- पुलिस, आरोपी महिला रिमशा गिरफ्तार, चाकू बरामद, लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र का है पूरा मामला

➡मेरठ, निदा हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा किया, ननद ही निकली अपनी भाभी की क़ातिल, आरोपी के पति के थे भाभी से अवैध संबंध, भाभी के सीने में उतार दिया खंजर- पुलिस, आरोपी महिला रिमशा गिरफ्तार, चाकू बरामद, लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र का है पूरा मामला

➡आगरा, सड़क पर बने 27 धार्मिक स्थलों को हटाने की मांग, हिंदूवादी नेता कुंवर अजय तोमर की कोर्ट में याचिका, विशेष जज भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की कोर्ट में सुनवाई, सुनवाई के बाद अदालत ने आदेश सुरक्षित रखा, संबंधित अधिकारियों को धारा 80 सीपीसी का नोटिस था, डीएम, नगर आयुक्त, PWD मुख्य अभियंता प्रतिवादी बने, छावनी परिषद के सीईओ को बनाया गया प्रतिवादी

➡आगरा, कारोबारी से 40 लाख की लूट का मामला, लूट की कहानी फर्जी, व्यापारी ने कबूला सच, व्यापारी रामवीर पर 60 लाख का कर्ज, DCP पश्चिमी आदित्य कुमार ने दी जानकारी, खंदौली थाना क्षेत्र के बगल भूसा का मामला

➡आगरा, बाप ने ही कराया था बच्ची का अपहरण, अपने दोस्त रजत के यहां छोड़ा था, पुलिस के सक्रिय होने पर किया बरामद, आरोपी मनीष अग्रवाल ने पूछताछ में उगला सच, फिरौती का पत्र भी खुद ही लिखा था, मनीष अग्रवाल पर है लाखों का कर्ज, DCP सिटी अली अब्बास ने दी जानकारी, जगदीशपुरा थाना क्षेत्र का मामला

➡महोबा, अज्ञात कारणों से युवक पर जानलेवा हमला, धारदार हथियार से युवक के हाथ-पैर काटे, मरणासन्न हालात में हायर सेंटर रेफर, पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी, शहर कोतवाली के समदनगर की घटना

➡बुलंदशहर, पैसों के लेनदेन को लेकर दो पक्ष भिड़े, दोनों पक्षों के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग, घटना में अजब सिंह और सोनू की मौत, गोलीबारी में दो अन्य लोग भी घायल, दोनों पक्षों की ओर से अंधाधुंध फायरिंग, SSP समेत पुलिस अधिकारी मौके पर, इलाके में भारी पुलिस फोर्स तैनात, सिकंदराबाद क्षेत्र के निजामपुर की घटना

➡बुलंदशहर, पिता-पुत्रों को लहूलुहान कर 1.70 लाख की लूट, फायरिंग कर बाइक सवार बदमाश फरार हुए, राजकुमार और उसके दो पुत्र आलोक, शेखर घायल, खुर्जा नगर क्षेत्र के शिल्पा गार्डन की घटना

➡उन्नाव, अश्लील हरकतों का विरोध करना पड़ा भारी, घर के बाहर बैठी महिला सुदेवी पर हमला, गांव के ही राममूरत ने किया चाकू से वार, गंभीर घायल महिला जिला अस्पताल में भर्ती, अजगैन थाना क्षेत्र के सिंघनापुर का मामला

➡गोंडा, दीपक से डीजल गोदाम में लगी आग, 14 ड्रमों में रखा 3400 लीटर डीजल जला, गोदाम की आग की जद में आया मकान, किचन में रखा गैस सिलेंडर भी फटा, गृहस्थी का सामान और 2 बाइकें खाक, फायर ब्रिगेड की 2 गाड़ियां, SDRF पहुंची, 2 घंटे की मशक्कत के बाद पाया काबू, हादसे में किसी तरह की जनहानि नहीं, खरगूपुर के गोकर्णनाथ शिवाला की घटना

➡बदायूं, युवक की मौत पर जमकर हंगामा, नाधा पुलिस चौकी के सामने हंगामा, शव रखकर 6-7 घंटे तक सड़क जाम, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग हो रही, समझाने पहुंची पुलिस, नहीं बनी बात, उपद्रवी ने आग लगाने की भी कोशिश की, 6 आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में लिया, जाम नहीं खुलने पर पुलिस ने किया लाठीचार्ज, हंगामे के दौरान पुलिस पर पथराव की सूचना, रंजिश में युवक की पिटाई के बाद हुई थी मौत, एक दर्जन नामजद आरोपियों पर मुकदमा दर्ज, जरीफनगर थाना क्षेत्र के कादरचौक गांव का मामला

————————————————————————————