पूर्णिया बिहार 14 जुलाई 26 *कसबा पुलिस की बड़ी कामयाबी: अंतरजिला मोटरसाइकिल चोर गिरोह का पर्दाफाश, 2 गिरफ्तार*
मोहम्मद इरफान कामिल यूपी आजतक न्यूज़ चैनल पूर्णिया डिविजन बिहार से
पूर्णिया बिहार / वरीय पुलिस अधीक्षक डॉक्टर शौर्य सुमन महोदय के निर्देश पर चोरी की मोटरसाइकिलों की बरामदगी और चोर गिरोहों पर नकेल कसने के लिए चलाए जा रहे अभियान में कसबा थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है,
*कसबा थाना में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस* में _अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर-2 डॉक्टर गौरव कुमार_ ने जानकारी देते हुए बताया कि 13 जुलाई को थानाध्यक्ष को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ लोग चोरी की मोटरसाइकिलें बेचने वाले हैं।
सूचना के आधार पर *डॉ. गौरव कुमार* के नेतृत्व में विशेष छापामारी टीम बनाई गई। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 2 आरोपियों को दबोचा।
*गिरफ्तार आरोपी*
*आनंद कुमार*, 20 वर्ष, पिता संतोष ऋषि, निवासी तारानगर, वार्ड-12, थाना कसबा, जिला पूर्णिया
*मोहम्मद तसब्बर* 26 वर्ष, पिता मोहम्मद सलीम, निवासी मजगामा, वार्ड 4, थाना कसबा, जिला पूर्णिया। यह कॉलेज चौक पर मोटरसाइकिल गैरेज चलाता है।
पुलिस ने आरोपियों के पास से *3 चोरी की मोटरसाइकिल, 2 खुले इंजन, 4 पुराने टायर और 2 मोबाइल* बरामद किए हैं।
डॉक्टर गौरव कुमार ने बताया कि यह एक *अंतरजिला मोटरसाइकिल चोर गिरोह* है, गिरोह के अन्य सदस्यों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है,
इस मामले में कसबा थाना में *कांड संख्या 295/26, दिनांक 14 जुलाई 2026* दर्ज कर लिया गया है, गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है,

More Stories
हमीरपुर14 जुलाई 2026*ग्राम प्रधान ने बृक्षारोपण कर गॉंव में बृक्ष बंटवाये
पूर्णिया बिहार 14 जुलाई26 *पूर्णिया विश्वविद्यालय में NEP-2020 को धरातल पर उतारने की तैयारी
मथुरा 14 जुलाई 26* गैंगस्टर के अभियोग में वांछित चल रहे 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार।*