मथुरा 14 जुलाई 26*मुडिया मेला के संबंध में गोष्ठी:-*
मथुरा से बृजभूषण शर्मा की खबर यूपीआजतक
*मथुरा* आज दिनांक 14.07.2026 को मुड़िया पूनो मेला 2026 की तैयारी के संबंध में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण जनपद मथुरा द्वारा यातायात, वायरलेस, इंटेलिजेंस, फायर सहित पुलिस विभाग की समस्त यूनिट्स के प्रभारी के साथ बैठक की गई । श्रद्धालुओं के आवागमन की कार्य योजना , वाहनों की पार्किंग, कम्युनिकेशन प्लान, परिक्रमा मार्ग के आसपास नए आवासित लोगों का सत्यापन तथा बसों को गोवर्धन चौराहा जमुनवता – सौंख रोड होते हुए एकल दिशा मैं संचालन , पार्किंग से एकता तिराहे तक पैड शटल सेवा के रूप में ई-रिक्शा का संचालन , खतरनाक और ड्रंक एंड ड्राइव करने वाले वाहन चालकों की ब्रेथ एनालाइजर से चैकिंग तथा कंटीन्जेंसीज प्लान इत्यादि के संबंध में चर्चा करके तदनुसार ड्यूटी का व्यवस्थापन किए जाने के संबंध में दिशा निर्देश दिए गए । समन्वय गोष्ठी में पुलिस अधीक्षक यातायात जनपद मथुरा तथा सभी शाखा प्रभारी उपस्थित रहे ।

More Stories
दिल्ली15जुलाई26*दिल्ली के मैक्स हॉस्पिटल के गैस्ट्रो विशेषज्ञ ने बढ़ाया सुल्तानपुर का मान
भुवनेश्वर15जुलाई26*उड़ीसा के पूर्व राज्यपाल श्री गणेशी लाल जी से मुलाकात के दौरान विभिन्न मुद्दोंपर चर्चा हुई।
भुवनेश्वर15जुलाई26*उड़ीसा एक्सप्रेस के संपादक ए.पी. दास की माताजी स्वर्णलता दास को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि