बदला लेने के लिए घर को आग लगाने वाला मुख्य आरोपी विनय उर्फ टीटी गिरफ्तार
अबोहर, 14 दिसंबर (शर्मा): नगर थाना 2 के प्रभारी रमेश कुमार किकरखेड़ा वाले व एएसआई भूपिंद्र सिंह अन्य पुलिस पार्टी ने पुरानी रंजिश के चलते युवक के घर में साथियों के साथ घुसकर आग लगाने व मारपीट करने के मुख्य आरोपी विनय उर्फ टीटी पुत्र शिवचरण वासी दयाल नगर को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी को न्यायाधीश लखबीर सिंह की अदालत में पेश किया गया जहां से उसे कोरोना रिपोर्ट आने तक आरजी जेल में भेजने के निर्देश जारी किये। मिली जानकारी अनुसार नगर थाना 2 की पुलिस ने रामायण दास पुत्र गंगासागर वासी गंगानगर रोड निकट चक्की के बयानों के आधार पर उनके घर में घुसकर बेटी तथा बेटे के साथ मारपीट करने व घर का सामान जलाने के आरोप में मुकदमा नं. 15, 4.03.2021 भांदस की धारा 452, 436, 323, 148, 149 के तहत विनय कुमार उर्फ टीटी व उसके दोस्तों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। पुलिस ने इस मामले में कुछ युवकों को काबू किया था। अब मुख्य आरोपी फरार चल रहा था उसे भी काबू कर आज अदालत में पेश किया गया।
फोटो:4, पुलिस पार्टी व आरोपी
More Stories
कानपुर देहात, 01 अक्टूबर 2026**अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर वृद्धाश्रम में सम्मान समारोह आयोजित*
रायगड 1 अक्टूबर 26*अनोळखी लिंकवर क्लिक करू नका! वाढत्या सायबर गुन्हेगारीविरोधात रायगड पोलिसांचे नागरिकांना सतर्क राहण्याचे आवाहन
पूर्णिया बिहार 1 अक्टूबर 26 पूर्णिया में पहली बार नाइट मैराथन, महिला सुरक्षा के लिए दौड़ा शहर*