दहेज प्रताडऩा का भगौड़ा आरोपी काबू, जेल भेजा
अबोहर, 14 दिसंबर (शर्मा): फिरोजपुर के डीआईजी इंद्रबीर सिंह, फाजिल्का के एसएसपी हरमनबीर सिंह के दिशा निर्देशों पर एसपीडी अजय राज सिंह, डीएसपी बल्लुआना अवतार सिंह, डीएसपी अबोहर संदीप सिंह द्वारा जिले को नशामुक्त करने तथा असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत उनके दिशा निर्देशों का पालन करते हुए थाना खुईयांसरवर के प्रभारी अमरिंद्र सिंह, एएसआई रेशम सिंह व अन्य पुलिस पार्टी ने अदालत द्वारा दहेज प्रताडऩा के मामले में भगौड़ा हुए आरोपी राम कुमार पुत्र प्रकाश कुमार वासी गणेशगढ़ जिला गंगानगर हनुमानगढ़ को काबू करने में सफलता हासिल की है। आरोपी को आज न्यायाधीश मैडम रूबीना जोसन की अदालत में पेश किया गया जहां से उसे कोरोना रिपोर्ट आने तक आरजी जेल में रखने के निर्देश जारी किये। मिली जानकारी अनुसार थाना खुईयांसरवर पुलिस ने मधुबाला पुत्री गोपीराम के बयानों के आधार पर उसे दहेज के लिए तंग परेशान करने के आरोप में मुकदमा नं. 64, 21.09.2016 भांदस की धारा 498ए, 406, आईपीसी के तहत उसके पति राम कुमार पुत्र प्रकाश कुमार वासी गणेशगढ़ जिलागंगानगर राजस्थान के खिलाफ मामला दर्ज किया था। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया था। रामकुमार तारीखों पर अदालत में पेश नहीं हुआ जिसके बाद उसे भगौड़ा घोषित किया गया। पुलिस ने उसे काबू कर अदालत में पेश किया।
फोटो:5, पुलिस पार्टी व आरोपी

More Stories
भोपाल13अगस्त26*एनालॉग पनीर पर प्रतिबंध दूध की जगह वनस्पति से बन रहा था पनीर, सरकार ने लगाया बैन, होगी सख्त कार्रवाई*
जयपुर13अगस्त26*मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में राजस्थान कैबिनेट ने कई अहम प्रस्तावों को मंज़ूरी दी है
जयपुर13अगस्त26*नवचयनित ‘सामुदायिक समन्वय समूह’ के सदस्यों के संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया