हरदोई23फरवरी25*यातायात नियमों की सख्तीः पिहानी में एक दर्जन वाहनों का चालान, बिना हेलमेट चालकों को दी हिदायत
हरदोई के पिहानी कोतवाली क्षेत्र में यातायात नियमों को लेकर पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है। शनिवार को गोपामऊ चुंगी के पास सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। थाना प्रभारी विद्या सागर पाल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने एक दर्जन वाहनों का चालान काटा।
पिछले एक हफ्ते में क्षेत्र में कई सड़क दुर्घटनाएं हुई हैं। इनमें कई लोगों की मौत भी हुई है। ज्यादातर दुर्घटनाएं शराब के नशे में, बिना हेलमेट और ओवर स्पीड के कारण हुई हैं।
थाना प्रभारी विद्या सागर पाल ने बताया कि यातायात माह के अंतिम सप्ताह में विशेष अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बिना हेलमेट बाइक चलाना जानलेवा साबित हो सकता है। चेकिंग के दौरान ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले बाइक सवारों को हेलमेट पहनने की सख्त हिदायत दी गई।
कस्बा इंचार्ज अनेक पाल सिंह की सक्रियता से क्षेत्र में अवैध गतिविधियों पर भी अंकुश लगा है। चेकिंग अभियान का असर यह रहा कि कई वाहन चालक वैकल्पिक मार्गों का सहारा लेते नजर आए।
More Stories
बांदा 1नवंबर 26*इंडियन सवर्ण समाज पार्टी की बैठक में सदस्यता अभियान को गति देने पर जोर*
बांदा 1 नवंबर 26*मवई बुजुर्ग में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का छठा दिन, शंकर-पार्वती विवाह और हनुमंत कथा सुन झूमे श्रद्धालु*
बांदा 1 नवंबर 26*डॉ पवन विश्वकर्मा शिशु एवं बाल रोग विशेषज्ञ सौजन्य से विश्वकर्मा केयर सेंटर अतर्रा में स्वर्ण प्राशन स्वास्थ्य शिविर संपन्न*