सहारनपुर23अप्रैल26*“मौत से पहले विवाद, मौत के* *बाद सवाल — पुनीत* *त्यागी केस में आखिर सच कब* *सामने आएगा?”*
👉सहारनपुर के पूर्व भाजपा महानगर अध्यक्ष पुनीत त्यागी की मौत अब सिर्फ एक दुखद घटना नहीं रह गई है, बल्कि यह मामला कई गंभीर सवालों को जन्म दे रहा है। करीब ढाई महीने तक लापता रहने के बाद उनकी मौत की खबर और फिर अब सामने आई उनकी हालिया तस्वीर(सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीर- जिसकी हम पुष्टि नहीं करते है)—जिसमें सफेद बाल, कमजोर शरीर और तेजी से घटा हुआ वजन दिख रहा है—लोगों के मन में शक और गहराता जा रहा है।
मौत से पहले उन पर लगे विवादों ने उनकी छवि को झकझोर दिया था, वहीं अब मौत के बाद उमड़ रही संवेदनाएं इस बात का संकेत हैं कि कहानी इतनी सीधी नहीं है जितनी दिखाई जा रही है। सवाल उठ रहे हैं—क्या ये सिर्फ एक सामान्य घटना थी या इसके पीछे कोई दबाव, साजिश या अनदेखा सच छुपा हुआ है ? राजनीतिक गलियारों में भी खामोशी सवालों को और तेज कर रही है। एक बड़े पद पर रहे नेता का इस तरह अंत हो जाना, और फिर मामले पर स्पष्टता का अभाव—यह प्रशासन और संबंधित संगठनों दोनों पर सवाल खड़े करता है। अब जनता खुलकर पूछ रही है—
क्या पूरी सच्चाई सामने आएगी?
क्या जिम्मेदार लोगों से जवाब लिया जाएगा? जो हो चुका, उसे बदला नहीं जा सकता…लेकिन अब न्याय की मांग उठ रही है—और ये मांग दबनी नहीं चाहिए।

More Stories
रोहतास17जून26*IG कार्यालय में लंबित कांडों की समीक्षा, हर फाइल का लिया हिसाब |
रीवा17जून26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रीवा मध्यप्रदेश की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
मथुरा 17 जून 26*“ऑपरेशन प्रहार” के तहत 01 अभियुक्त को 162 ग्राम अवैध मादक पदार्थ नसीला पाउडर अल्प्राजोलम के साथ किया गिरफ्तार ।*