*सहारनपुर04जून25: डीएम-एसएसपी का स्लॉटर हाउस का किया औचक निरिक्षण, नियम पालन के कड़े निर्देश*
सहारनपुर: जिलाधिकारी मनीष बंसल और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रोहित सिंह सजवाण ने गागलहेड़ी स्थित एएलएम यांत्रिक स्लॉटर हाउस का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने सख्ती दिखाते हुए सभी अभिलेखों की गहन जांच की और परिसर का दौरा किया। व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं, लेकिन कुछ कमियों को देखते हुए डीएम ने तत्काल सुधार के निर्देश दिए। उन्होंने गेट पर लगे सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग की समीक्षा की और एंट्री पॉइंट की निगरानी को और सुदृढ़ करने के आदेश दिए।
डीएम मनीष बंसल ने स्वच्छता पर विशेष ध्यान देते हुए परिसर को और साफ-सुथरा रखने की हिदायत दी। उन्होंने सभी नियमों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए संबंधित अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए और नियमों की अनदेखी पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी। निरीक्षण के दौरान मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. एम.पी. सिंह गौर, एसडीएम सदर सुबोध कुमार सहित कई अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। इस छापे से स्लॉटर हाउस प्रशासन में हड़कंप मच गया और नियमों के पालन को लेकर सतर्कता बढ़ गई।

More Stories
पूर्णिया बिहार 25 अगस्त 26 *विधायक विजय खेमका का पुष्पगुच्छ से स्वागत, संत रविदास कलश की हुई पूजा*
पूर्णिया बिहार25अगस्त26 *डीएम ने लिया सहयोग शिविरों का जायजा, अंबेडकर छात्रावास में सुनी छात्रों की बात*
लखनऊ25अगस्त26*बारावफात को लेकर लखनऊ पुलिस अलर्ट, 2989 पुलिसकर्मियों की तैनाती