May 24, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

लखनऊ24मई26*क्षेत्रीय व्यापारी सम्मेलन" एवं " सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम" आयोजित हुआ।

लखनऊ24मई26*क्षेत्रीय व्यापारी सम्मेलन” एवं ” सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम” आयोजित हुआ।

लखनऊ24मई26*क्षेत्रीय व्यापारी सम्मेलन” एवं ” सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम” आयोजित हुआ।

“उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल,चंदर नगर,आलमबाग “के बैनर तले चंदर नगर बाजार में आयोजित हुआ “क्षेत्रीय व्यापारी सम्मेलन” एवं ” सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम”

“क्षेत्रीय व्यापारी सम्मेलन ” में चंदर नगर ,आलमबाग बाजार के व्यापारियों ने अपनी समस्याओं को मुखरता से उठाया

” उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल, चंदर नगर आलमबाग बाजार” इकाई की 30 नये व्यापारियो ने सदस्यता ली

बिना कनेक्शन के जलकर के बिल, कॉमर्शियल हाउस टैक्स के बढ़े हुए आ रहे बिल, गुड्स एंड सर्विस टैक्स विभाग द्वारा गलत तरीके से नोटिस भेज कर व्यापारियों का उत्पीड़न , विद्युत विभाग द्वारा ट्रांसफॉर्मर के मेंटीनेंस संबंधी नोटिस, स्वास्थ्य बीमा ,अस्थायी अतिक्रमण, पब्लिक टॉयलेट, स्ट्रीट लाइट, शस्त्र लाइसेंस, स्वास्थ्य बीमा, रिटल ट्रेड पालिसी एवं ई कॉमर्स पॉलिसी,
एल डी एल टी योजना शुरू किए जाने के विषय “क्षेत्रीय व्यापारी सम्मेलन” में उठे

व्यापारी सम्मेलन में पहुंचने के लिए प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता ने अपने पदाधिकारियो के साथ मेट्रो ट्रेन का किया उपयोग

लेखराज मेट्रो स्टेशन से आलमबाग बस अड्डा मेट्रो स्टेशन पहुंचे, आदर्श व्यापार मंडल के पदाधिकारी

वर्तमान माहौल में व्यापारी भी अपने परिवार से एक सदस्य को राजनीति के क्षेत्र में अवश्य भेजें , व्यापारियों को राजनीतिक रूप से भी होना होगा मजबूत: संजय गुप्ता

अपने सम्मान एवं स्वाभिमान से समझौता न करें व्यापारी, संगठन कंधे से कंधा मिलाकर करेगा सहयोग : संजय गुप्ता

न गलत करें ,न गलत बर्दाश्त करें: संजय गुप्ता

जाति धर्म से ऊपर उठकर व्यापारी के रुप में वोट दें :संजय गुप्ता

लखनऊ 24 मई , रविवार *उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मण्डल के तत्वाधान में राजधानी की प्रमुख बाजार चंदर नगर, आलमबाग बस स्टैंड स्थित बाला जी ढाबा रेस्टोरेंट में उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के तत्वाधान में “क्षेत्रीय व्यापारी सम्मेलन “एवं सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम “का आयोजन हुआ ।
व्यापारी सम्मेलन में पहुंचने के लिए प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता ने अपने पदाधिकारियो के साथ मेट्रो ट्रेन का उपयोग किया

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप से संगठन के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता मौजूद रहे तथा मुख्य वक्ता एवं मुख्य अतिथि के रूप में “क्षेत्रीय व्यापारी सम्मेलन” को संबोधित किया तथा इस अवसर पर उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल, चंदर नगर, आलमबाग बाजार इकाई मे 30 नये व्यापारियो को, प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता के समक्ष सदस्यता दिलाई गई
उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता ने सभी नए व्यापारियों को संगठन में शामिल किया तथा अपने हाथों से सदस्यता ग्रहण करवाई
इस अवसर पर उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश कोषाध्यक्ष मोहम्मद अफजल प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष अविनाश त्रिपाठी प्रदेश उपाध्यक्ष गुरप्रीत सिंह चड्ढा, प्रदेश मंत्री संदीप सिंह गौड़, नगर अध्यक्ष हजिंदर सिंह, नगर महामंत्री मोहित कपूर मुख्य रूप से मौजूद रहे तथा सभी व्यापारी नेताओं ने सम्मेलन को संबोधित किया
“क्षेत्रीय व्यापारी सम्मेलन” में चंदर नगर आलमबाग बाजार, के व्यापारियों ने बड़ी संख्या में हिस्सा लिया
तथा चंदर नगर आलमबाग के व्यापारियों ने अपनी समस्याओं को मुखरता से उठाया व्यापारी सम्मेलन में उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल चंदन नगर आलमबाग इकाई के अध्यक्ष मनमोहन सिंह मोनी एवं महामंत्री रघुवर दयाल पांडे ने बाजारों में अतिक्रमण पब्लिक टॉयलेट के विषय प्रमुख रूप से उठाएं तथा चेयरमैन हरीश कोहली ने जीएसटी एवं इनकम टैक्स से संबंधित मुद्दे रखे
“क्षेत्रीय व्यापारी सम्मेलन” एवं सदस्यता ग्रहण समारोह” में
चंदर नगर आलमबाग बाजार के व्यापारियों ने बिना कनेक्शन के व्यापारियों को आ रहे जलकर के बिल, कॉमर्शियल हाउस टैक्स के बढ़े हुए आ रहे बिल, गुड्स एंड सर्विस टैक्स विभाग द्वारा गलत तरीके से नोटिस भेज कर व्यापारियों का उत्पीड़न , विद्युत विभाग द्वारा ट्रांसफॉर्मर के मेंटीनेंस संबंधी नोटिस, स्वास्थ्य बीमा ,अस्थायी अतिक्रमण, पब्लिक टॉयलेट, स्ट्रीट लाइट, शस्त्र लाइसेंस, स्वास्थ्य बीमा, रिटल ट्रेड पालिसी एवं ई कॉमर्स पॉलिसी,
एल डी एल टी योजना शुरू किए जाने के विषय “क्षेत्रीय व्यापारी सम्मेलन” में उठाए

क्षेत्रीय व्यापारी सम्मेलन को संबोधित करते हुए संगठन के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता ने कहा वर्तमान माहौल में व्यापारी भी अपने परिवार से एक सदस्य को राजनीति के क्षेत्र में अवश्य भेजें उन्होंने कहा व्यापारियों को राजनीतिक रूप से भी मज़बूत होना होगा
उन्होंने कहा व्यापारी अपने मान सम्मान एवं स्वाभिमान समझौता नही करे, संगठन उनके हितों की रक्षा के लिए सदैव खड़ा मिलेगा उन्होंने बोलते हुए कहा न गलत करे,न गलत बर्दाश्त करे।
उन्होंने व्यापारियों से जाति-धर्म से ऊपर उठकर व्यापारी के रूप में एक मजबूत व्यापारी वोट बैंक के रूप में अपने आपको स्थापित करने की अपील की
तथा सम्मेलन में उठाए गए सभी मुद्दों के लिए आंदोलन की रणनीति बनाकर संघर्ष करने की घोषणा की क्षेत्रीय व्यापारी सम्मेलन में उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार चंदर नगर आलमबाग इकाई के अध्यक्ष मनमोहन सिंह मोनी एवं महामंत्री रघुवर दयाल पांडे ने प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता के सामने चंदरनगर, आलमबाग की प्रमुख समस्याओं को विस्तार से रखा
सम्मेलन में उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मण्डल, चंदर नगर के वरिष्ठ व्यापारी सुरेंद्र कुमार चौधरी,वीरेंद्र कुमार ग्रोवर, राजेश कुमार, लीलाधर वाजपेई ,जसपाल सिंह नामधारी, हरजिंदर सिंह गुलाटी, मनप्रीत सिंह बिट्टू ,आरके वर्मा, गुरप्रीत सिंह सचदेवा, रणवीर सिंह भसीन ,रामकुमार, वीरेंद्र कुमार भारती, बलबीर गुप्ता, लकी साहनी, संजय कमलिया, चार्टर्ड अकाउंटेंट मनोज लाल सहित बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे

संजय गुप्ता