हरिद्वार से कालूराम जयपुरिया, यूपीआजतक
हरिद्वार24मई26*भाकियू नैन ने किसान साथी रवि आजाद के समर्थन में भरी हुंकार, हरियाणा सरकार के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी
हरिद्वार। भारतीय किसान यूनियन (नैन) की एक महत्वपूर्ण बैठक में किसान नेता एवं कार्यकर्ताओं ने किसान साथी रवि आजाद के समर्थन में जोरदार आवाज बुलंद की। बैठक में वक्ताओं ने आरोप लगाया कि हरियाणा सरकार द्वारा किसान हितों की आवाज उठाने वाले रवि आजाद को साजिश के तहत फंसाया गया है, जिसे किसान संगठन किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगा।
बैठक को संबोधित करते हुए भाकियू नैन के वरिष्ठ नेता सुरेश कुमार चिल्लर ने कहा कि “जो किसान-मजदूरों की ईमानदारी से लड़ाई लड़ रहा है, उसे झूठे मामलों में फंसाना लोकतंत्र के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है। किसान समाज अब चुप नहीं बैठेगा और जरूरत पड़ी तो आर-पार की लड़ाई लड़ी जाएगी।”
उन्होंने कहा कि इस मुद्दे को लेकर पहले भी कई बैठकें आयोजित की जा चुकी हैं और अब आंदोलन को तेज करने की रणनीति बनाई जा रही है। सुरेश कुमार चिल्लर ने बताया कि आगामी मंगलवार को संगठन की एक बड़ी बैठक आयोजित होगी, जिसमें चंडीगढ़ में हरियाणा सरकार और विधानसभा के घेराव को लेकर अंतिम निर्णय लिया जाएगा। किसान नेता पैदल मार्च निकालकर आंदोलन को व्यापक रूप देने की तैयारी में हैं।
बैठक में वक्ताओं ने हरियाणा सरकार की नीतियों और कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा कि किसान नेताओं को बदनाम करने की साजिश रची जा रही है। उन्होंने निष्पक्ष जांच और न्याय की मांग की।
वहीं, भारतीय किसान यूनियन के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष एवं उत्तराखंड-राजस्थान प्रभारी सुरेश चिल्लर के नेतृत्व में जुलाई माह में चंडीगढ़ में हरियाणा सरकार के खिलाफ बड़े स्तर पर घेराव करने की घोषणा भी की गई। संगठन ने कहा कि यदि किसानों की आवाज नहीं सुनी गई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। बड़े भाई सोनू मलपुरिया का किसान नेता सुरेश चिल्लर ने पुरजोर समर्थन किया है।
भाकियू नैन के पदाधिकारियों ने एकजुट होकर किसान हितों की रक्षा और न्याय की लड़ाई जारी रखने का संकल्प लिया।

More Stories
लखनऊ12जुलाई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 4 बजे की बड़ी खबरें……………….*
मथुरा 12 जुलाई 26* मथुरा केनरा बैंक गार्द रूम में आरक्षी अजीत कुमार की गोली लगने से मौत*
बांदा 12 जुलाई 26* सेवारत शिक्षकों को टीईटी से मुक्ति हेतु आरटीई एक्ट में संशोधन की माँग का ज्ञापन सांसद को सौंपा*