हरिद्वार से कालूराम जयपुरिया, यूपीआजतक की रिपोर्ट
हरिद्वार24मई26*देश में लगातार बढ़ती महंगाई से आम आदमी की जिंदगी बुरी तरह प्रभावित
हरिद्वार*देश में लगातार बढ़ती महंगाई ने आम आदमी की जिंदगी को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। रसोई गैस से लेकर दाल, तेल, दूध और सब्जियों तक के दाम आसमान छू रहे हैं, जिससे हर परिवार का बजट बिगड़ता जा रहा है। इसी मुद्दे को लेकर हरिद्वार में कांग्रेस नेताओं ने केंद्र सरकार की नीतियों पर सवाल उठाए हैं।
जिला महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार के अध्यक्ष अमन गर्ग ने कहा कि आज महंगाई ने हर घर की कमर तोड़ दी है। उन्होंने कहा कि रसोई का खर्च, बच्चों की पढ़ाई और घर चलाने की चिंता ने आम जनता को परेशान कर रखा है। अमन गर्ग ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार की गलत नीतियों का सीधा असर देश की माताओं और बहनों पर पड़ रहा है, जिनके घर का बजट पूरी तरह बिगड़ चुका है।
उन्होंने कहा कि गैस सिलेंडर, खाद्य तेल, दाल और अन्य जरूरी सामानों के दाम लगातार बढ़ रहे हैं, जबकि आम आदमी की आय में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि जनता महंगाई से त्रस्त है और सरकार केवल भाषणों में व्यस्त दिखाई दे रही है।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार से महंगाई पर तत्काल नियंत्रण करने और आम जनता को राहत देने की मांग की है।

More Stories
लखनऊ 27अगस्त 26*यूपी आजतक न्यूज चैनल पर लखनऊ की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
बांदा27अगस्त26* बांदा में पुलिसकर्मियों को बांधी राखी, नशामुक्त समाज का दिलाया संकल्प
कानपुर देहात 27 अगस्त 2026*कानपुर देहात में एसपी ऑफिस की छत से सिपाही के गिरने से हड़कंप, हाथ-पैर में आई चोटें जांच शुरू*