May 3, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

लखनऊ2मई26*यूपीआजतकन्यूज चैनल पर दोपहर 1.30 बजे की बड़ी खबरें...

लखनऊ2मई26*यूपीआजतकन्यूज चैनल पर दोपहर 1.30 बजे की बड़ी खबरें…

लखनऊ2मई26*यूपीआजतकन्यूज चैनल पर दोपहर 1.30 बजे की बड़ी खबरें……………….*

➡लखनऊ, जनगणना निदेशक IAS शीतल वर्मा का बयान, दो चरणों में कार्यक्रम शुरू किया जाएगा- शीतल, पहले चरण में मकानों की गिनती होगी- शीतल, ‘दूसरे चरण में जनसंख्या की गिनती की जाएगी’, सभी को सही जानकारी देनी होगी- शीतल वर्मा, व्यवस्था के लिए देश में जनगणना जरूरी- शीतल

➡लखनऊ, जनगणना निदेशक शीतल वर्मा की प्रेसवार्ता, UP में भारत की जनगणना 2027 की शुरुआत, पहले चरण में होगी मकानों की जनगणना, जिलों में जनगणना ट्रेंनिग का कार्य पूरा हुआ, UP में जनगणना कार्य 2 चरणों में होगा, 7 से 21 मई तक मकानों का सूचीकरण, 22 मई से 20 जून मकानों की जनगणना, देश में पहली बार डिजिटल तरीके से जनगणना

➡लखनऊ, निदेशक एवं मुख्य प्रधान जनगणना अधिकारी की PC, IAS शीतल वर्मा जनगणना पर दे रहीं जानकारी, जातिगत जनगणना भी इस बार की जाएगी- शीतल, इस बार की जनगणना 8वीं जनगणना होगी- शीतल, 5.50 लाख कर्मियों द्वारा जनगणना कराई जाएगी- शीतल, जनगणना के लिए कर्मियों को ट्रेनिंग देंगे- शीतल वर्मा, प्रदेश में 2 फेज में कराई जाएगी जनगणना- शीतल वर्मा, 22 मई से 27 जून तक पहला चरण- शीतल वर्मा, फरवरी 2027 में पूरे देश में जनगणना होगी- शीतल

➡लखनऊ, उत्तर प्रदेश का जनगणना कार्यक्रम घोषित, IAS शीतल वर्मा ने की पीसी में घोषणा, उत्तर प्रदेश में 2 चरणों में होगी जनगणना, पहला चरण 22 मई से 20 जून 2026 तक, पहले चरण में मकान सूचीकरण, मकानों की गणना, दूसरा चरण में जनसंख्या की गणना की जाएगी, फरवरी 2027 से होगा जनगणना का दूसरा चरण

➡लखनऊ, मंत्री ओम प्रकाश राजभर का बयान, अखिलेश यादव पर राजभर ने साधा निशाना, यह सदी गैर-यादव पिछड़ा की है- ओपी राजभर, बहुजन समाज के उत्थान की सदी है- राजभर, अखिलेश जी सच हमेशा कड़वा होता है- राजभर, सपा सरकार में भी गरीब यादव गरीब था- राजभर, ‘बहुजन समाज का इतिहास महान विभूतियों का है’, ‘2-2 हजार बीघा जमीन वाले जमींदार कब वंचित’, ‘अब हक, सम्मान मिलेगा, भागीदारी भी तय होगी’

➡लखनऊ, BSP अध्यक्ष मायावती ने एक्स पर लिखा, कमर्शियल सिलेंडर के दाम बढ़ गए हैं- माया, एकमुश्त दाम 993 रुपए बढ़ा दिए गए- माया, लोगों में पेट्रोल-डीजल को लेकर बेचैनी- माया, चुनाव के समय दाम पर नियंत्रण था- माया, उसी नीति पर आज भी चले सरकार- माया, महंगाई से देश की जनता त्रस्त है- मायावती

➡लखनऊ, सरोजनीनगर तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस, लोगों की समस्या सुन रहे हैं डीएम विशाख जी, शिकायतकर्ताओं को कॉल करके फीडबैक लिया

➡दिल्ली, कार चोरी गिरोह का खुलासा, 10 अरेस्ट, चोरी वाहनों का चेचिस नंबर बदलकर बेचते थे, 11 फॉर्च्यूनर समेत कई कारें बरामद की गईं, दिल्ली क्राइम ब्रांच टीम ने गिरफ्तार किया

➡शाहजहांपुर, मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक, पुलिस कार्रवाई से नाराज था, मौके पर भारी भीड़ इकट्ठा हुई, आल्हागंज के साहेबगंज का मामला

➡एटा, अज्ञात वाहन की टक्कर से व्यक्ति की मौत, सड़क किनारे अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, अवागढ़ थाना के विशानपुरा के पास हादसा

➡मेरठ, महिला की हत्या कर खेत में फेंका शव, कल बच्चों की किताब लेने गई थी मृतका, धारदार हथियार से मारकर की गई हत्या, गुलअफशा ने मोनू गुर्जर से की थी शादी, डेढ़ साल पहले ही दोनों ने की थी शादी, पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी, थाना परीक्षितगढ़ के गांव खूंटी की घटना

➡दिल्ली, शालीमार बाग इलाके में आज जनसुनवाई, सीएम रेखा गुप्ता ने लोगों की समस्या सुनी, अफसरों को समस्या निस्तारण के निर्देश, काम धरातल पर दिखना चाहिए- रेखा गुप्ता

➡कौशाम्बी, अस्पताल जा रहे युवक पर हमला, कुल्हाड़ी-लाठी डंडे से हमले का आरोप, हमले में युवक के सिर पर गंभीर चोट, पैसे के लेनदेन में चल रहा था विवाद, चरवा थाना के मेडुवापुर गांव का मामला

➡कौशाम्बी, खड़े ट्रेलर को ट्रक ने मारी टक्कर, ड्राइवर, क्लीनर केबिन में फंसे, ग्रामीणों, पुलिस ने निकाला बाहर, सैनी थाना के अटसराय NH19 का मामला

➡अमेठी, सरेआम पुलिस ने व्यक्ति से की अभद्रता, पुलिसकर्मियों ने कॉलर पकड़कर घसीटा, बाइक की चाबी निकालते हुए की अभद्रता, कोर्ट जाते वक्त रोककर रास्ते में बदसलूकी, पुलिस ने व्यक्ति का शांति भंग में चालान किया, पीपरपुर थाना क्षेत्र का वायरल वीडियो

➡मिर्जापुर, डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन में बगावत, अध्यक्ष/सचिव के खिलाफ बगावत, एसोसिएशन के दिशाहीन होने का आरोप, कार्यकारिणी के अन्य सदस्यों ने दिया इस्तीफा

➡बलिया, अराजक तत्वों ने डॉ अंबेडकर की मूर्ति क्षतिग्रस्त की, जानकारी होते ही सैकड़ों ग्रामीण मौके पर पहुंचे, CO रसड़ा और नायब तहसीलदार मौके पर पहुंचे, पुलिस ने मूर्ति की मरम्मत कराने की बात की, रसड़ा थाना क्षेत्र के रोहना गांव का मामला

➡अलीगढ़, भीम आर्मी के नेता की पुलिस चौकी में रील, चौकी इंचार्ज के बराबर बैठकर रीलबाजी की, भीम आर्मी के नेता राहुल, साथी का वीडियो, रोरावर थाना के जलालपुर चौकी का मामला

➡गोरखपुर, गड्ढे में एक युवक का शव बरामद, सुबह टहलने निकले लोगों ने शव देखा, लगातार क्षेत्र में शव मिलने से हड़कंप, प्रदीप 2 दिन से लापता था, अब मिला शव, गुहरिया क्षेत्र के लेहनी टोला की घटना

➡सहारनपुर, पत्रकार, अधिवक्ता भाई पर जानलेवा हमला, दबंगों ने हमला किया, तमंचा लहराते हुए भागे, सहारनपुर में फतेहपुर के दतौली मुगल की घटना

➡औरैया, पेड़ पर फंदे से लटका मिला युवती का शव, अयाना थाना क्षेत्र के प्रेमनगर की घटना, संदिग्ध मौत से परिवार में मचा कोहराम, पुलिस घटना की जांच पड़ताल में जुटी

➡दिल्ली, लोक लेखा समिति के अध्यक्ष बने KC वेणुगोपाल, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने नियुक्त किया, वर्ष 2026-27 के लिए PAC के अध्यक्ष नियुक्त हुए, प्राक्कलन समिति के अध्यक्ष बने संजय जायसवाल, भाजपा सांसद डॉक्टर संजय जायसवाल की नियुक्ति, SC-ST कल्याण समिति के अध्यक्ष की भी नियुक्ति, लोकसभा सांसद डॉक्टर फग्गन सिंह कुलस्ते अध्यक्ष, लोक उपक्रम समिति के अध्यक्ष बने सांसद जय पांडा, BJP सांसद जय पांडा CPU के अध्यक्ष बनाए गए हैं, समिति में लोकसभा के 15, राज्यसभा के 7 सदस्य

➡कानपुर, त्रिलोकीनाथ धाम के कथित साधु पर आरोप, लोगों ने गुंडई और मारपीट के आरोप लगाए, किशोरियों ने अश्लील टिप्पणी के आरोप लगाए, लोगों ने रविकांत को पुराना अपराधी बताया, रावतपुर थाना क्षेत्र के केशवपुरम का मामला

➡रायबरेली, जमीनी विवाद को लेकर मारपीट, फायरिंग, प्रधान पति से लंबे समय से चल रहा विवाद, डॉक्टर ने जिला अस्पताल किया रेफर, सभी पहलुओं पर की जा रही जांच- पुलिस, लालगंज कोतवाली के झबरा जगतपुर की घटना

——————————-