May 3, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

मथुरा 2मई26*विशेष लोक अदालत का आयोजन  21, 22 तथा 23 अगस्त को होगा

मथुरा 2मई26*विशेष लोक अदालत का आयोजन  21, 22 तथा 23 अगस्त को होगा

मथुरा 2मई26*विशेष लोक अदालत का आयोजन  21, 22 तथा 23 अगस्त को होगा

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जनपद न्यायालय, मथुरा

 

माननीय सर्वोच्च न्यायालय में समाधान समारोह (विशेष लोक अदालत) 2026

उ०प्र० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, मथुरा श्री विकास कुमार की ओर से आमजनमानस को सूचित किया जाता है कि न्याय को सरल एवं सुलभ तरीक से घर-घर तक पहुंचाने तथा आपसी सहभागिता और सहमति से न्याय की भावना को मूर्त रूप देने के लिए भारत के सर्वोच्च न्यायालय द्वारा समाधान समारोह 2026 का आयोजन 21 अप्रैल 2026 से आरम्भ किया जा रहा है जिसकी परिणति 21, 22 तथा 23 अगस्त 2026 को विशेष लोक अदालत के आयोजन के साथ होगी।

विशेष लोक अदालत का आयोजन माननीय सर्वोच्च न्यायालय परिसर में 21, 22 तथा 23 अगस्त को होगा जिसमें माननीय सर्वोच्च न्यायालय में लंबित मामलों को शामिल किया जायेगा। विशेष लोक अदालत पूर्व सुलह बैठकों का आयोजन राज्य/जिला/तालुका/उच्च न्यायालय विधिक सेवा प्राधिकरण / समिति स्थित मध्यस्थता केन्द्रों में किया जायेगा। इस सुलह वार्ता का आयोजन 21 अप्रैल 2026 को समाधान समारोह के आरम्भ के साथ शुरु हो गया है। इस समाधान समारोह (विशेष लोक अदालत) के आयोजन का लक्ष्य सर्वोच्च न्यायालय में लंबित उपयुक्त मामलों का सुलह एवं आपसी सहमति से निष्पादन करना है।

सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, मथुरा श्रीमती अनीता सिंह द्वारा सभी सम्बंधित अधिवक्ताओं, वादकारियों तथा अन्य सभी सम्बंधित पक्षों को इस अभियान में सक्रिय रूप से भागीदारी के लिए आमंत्रित किया जाता है। 21 अप्रैल 2026 से आरम्भ हो रहे समाधान समारोह में आपसी सहमति एवं वार्ता से समाधान तलाशने का प्रयास किया जायेगा। इन सुलह-बैठकों का आयोजन राज्य/जिला/तालुका/उच्च न्यायालय विधिक सेवा प्राधिकरण / समिति स्थित मध्यस्थता केन्द्र में किया जायेगा जिसमें प्रशिक्षित मध्यस्थ अथवा सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण/समिति पक्षकारों की मदद करेंगे। पक्षकार इन सुलह-प्रयास हेतु बैठकों / वार्ताओं में सशरीर अथवा आभासी रूप से शामिल हो सकते हैं।

अपने मागले (जो माननीय सर्वोच्च न्यायालय में लंबित है) को समाधान समारोह (विशेष लोक अदालत) में शामिल करने के लिए गूगल फॉर्म तैयार किया गया है। इस गूगल फॉर्म को भरना अत्यंत सरल है। इसे भरकर अपने मामले को समाधान समारोह (विशेष लोक अदालत) 2026 में शामिल किया जा सकता है। यह गूगल फॉर्म माननीय सर्वोच्च न्यायालय के वेबसाइट https://www.sci.gov.in पर उपलब्ध है।

गूगल फॉर्ग लिंक-

https://forms.qle/pRWbif6wAPrcgMsZ8

गूगल फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 31 मई, 2026

हर प्रकार की सहायता/जानकारी के लिए सम्पर्क करें ।

समाधान समारोह (विशेष लोक अदालत) हेतु बनाये गये वन स्टॉप सेन्टर (वार रूम) इंचार्ज का सम्पर्क नं 011-23115652, 011-23116464

सी.आर. पी निदेशक का सम्पर्क नं०-011-23115652, 011-23116465

वन स्टॉप सेन्टर (कक्ष संख्या 806 एवं 808, बी ब्लॉक, अतिरिक्त भवन परिसर, सर्वोच्च न्यायालय)

लैण्डलाइन नं० 011-23116464

इमेल – speciallokadalat2026@sci.nic.in

माननीय सर्वोच्च न्यायालय द्वारा जनहित में जारी