लखनऊ 15 अप्रैल 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 7.30 बजे की बड़ी खबरें……………….*
➡लखनऊ- लखनऊ-कानपुर रोड बाईपास पर सड़क हादसा, फुलवरिया रोड स्थित घर में तेज रफ्तार डंपर घुसा, मोहनलालगंज पुलिस सूचना पर पहुंची, जांच में जुटी, कई लोग गंभीर रूप से घायल, इलाज जारी, मोहनलालगंज में पैराडाइज होटल के पास हादसा
➡लखनऊ- नगर निगम सदन में हंगामा,कई प्रस्ताव पारित, पार्षदों और मेयर के बीच तीखी बहस, बहस के बाद मेयर ने पार्षद से सदन छोड़ने को कहा, पार्षद मुन्ना मिश्रा ने सदन न छोड़ने की बात कही, कई प्रस्ताव बिना चर्चा के पारित किए गए, करोड़ों की जमीन LDA को सर्किल रेट पर बेचने का आरोप, पार्षदों से बिना राय लिए फैसला लेने का दावा किया, नगर निगम को घाटे में बताकर जमीन बिक्री पर सवाल, सिर्फ डेढ़ घंटे चला सदन, चर्चा न होने का आरोप, साफ-सफाई और जन मुद्दों पर चर्चा न होने से नाराज़गी
➡मेरठ- साइबर ठगी करने वाले गैंग का खुलासा , अरबाज उर्फ सोनू, नबील, हैदर गिरफ्तार, 9 मोबाइल, 10 ATM कार्ड,1 चेकबुक बरामद, खाते खुलवाकर ठगी की रकम मंगाते थे आरोपी, कमीशन लेकर बाकी पैसा विदेश भेज देते थे, करीब 100 बैंक खातों के जरिए साइबर ठगी , लालकुर्ती,सदर बाजार पुलिस ने किया खुलासा
➡उन्नाव – नवाबगंज टोल प्लाजा को लेकर बड़ा खुलासा, 82 वाहन फर्जी नंबर प्लेट के सहारे टोल पार, मौरंग, गिट्टी लदे वाहन फर्जी नंबर से निकले, कई वाहनों ने नंबर प्लेट पर कपड़े, पेंट लगे थे, बाइक, टेम्पो, रिक्शा के नंबर ट्रकों पर लगे थे, परिवहन विभाग,टोल कर्मचारियों की मिलीभगत, ARTO प्रवर्तन, PTO की भूमिका बेहद संदिग्ध, ARTO प्रवर्तन संजीव सिंह और प्रतिभा गौतम, उन्नाव PTO शहपर किदवई की भूमिका संदिग्ध, फर्जी नंबर प्लेट वाले टोल कैसे पार कर रहे?, टोल प्लाजा तक ओवरलोड ट्रक कैसे पहुंच रहे?
➡प्रयागराज=- ज्ञानवापी में वजूखाने के वैज्ञानिक सर्वे की मांग , इलाहाबाद HC में दाखिल याचिका पर हुई सुनवाई, मुस्लिम पक्ष ने SC के अंतरिम आदेश का हवाला दिय, सर्वे या किसी भी आदेश पर SC की रोक लागू, हाईकोर्ट ने मामले में अगली सुनवाई 14 मई तय की, राखी सिंह की रिवीजन अर्जी पर हो रही है सुनवाई, जस्टिस रोहित रंजन अग्रवाल की बेंच में सुनवाई
➡आगरा- गांव में बने तालाब में मिला युवक का शव, शराब के नशे में तालाब में गिरने की आशंका, तालाब में डूबने से हुई युवक की मौत, SDRF की टीम ने शव को तालाब से निकाला, थाना एकता क्षेत्र के नौफरी गांव का मामला
➡श्रावस्ती- श्रावस्ती में फिर गहराया डीजल संकट, अधिकतर पेट्रोल पंपों पर डीजल खत्म, पेट्रोल की सप्लाई सामान्य, डीजल की किल्लत, वाहन चालकों और किसानों को हो रही परेशानी, डीजल भरवाने पहुंचे लोग लौट रहे खाली हाथ, सप्लाई बाधित होने से ट्रांसपोर्ट,खेती पर असर, लोगों ने जल्द आपूर्ति बहाल करने की मांग की
➡फर्रुखाबाद- 8 माह पूर्व गंगा में कूदे युवक का कंकाल बरामद, मछुआरे के जाल में फंसा मिला कंकाल, पैंट से हुई मृतक युवक की पहचान, परिजनों ने प्रताड़ना का लगाया था आरोप, प्रताड़ना से तंग आकर आत्महत्या की थी आशंका, मामले में एक युवक पर दर्ज हुआ था मुकदमा, फर्रुखाबाद के थाना मऊदरवाजा क्षेत्र का मामला
➡इटावा – प्राथमिक विद्यालय मकुंदपुरा में पढ़ाई पर सवाल, बच्चों से स्कूल में कराई जा रही सफाई, छात्रों के हाथ में किताबों की जगह झाड़ू, शिक्षक की मौजूदगी में सफाई का आरोप, स्कूल पहुंचते ही बच्चे लगाते दिखे झाड़ू, मोबाइल कैमरे में कैद हुई पूरी घटना
बसरेहर विकास खंड का मामला सामने आया
➡गोंडा- 21 दिनों से नाबालिग बेटी का नहीं लगा सुराग , 24 दिन बाद भी नगर पुलिस खाली हाथ , किशोरी के चाचा ने हत्या की जताई आशंका , 24 दिनों से थाने के चक्कर काट रहा चाचा, पुलिस किशोरी को खोजने का दे रही आश्वासन
गोंडा के कोतवाली नगर क्षेत्र की घटना
➡दिल्ली- CBSE बोर्ड 10वीं के नतीजे घोषित, पहली परीक्षा के नतीजे घोषित , result.cbse.nic.in पर देखें परिणाम
➡रामपुर – अज्ञात कारणों लगी गेहूं की फसल में आग , किसान की 3 बीघा गेहूं की फसल जली. थाना अजीम नगर क्षेत्र हरेटा की घटना
➡हापुड़ – 22 लाख के पकड़े गए शहद का मामला, खाद्य विभाग की रिपोर्ट में बड़ा खुलासा , शहद में राइस सिरप की मिलावट मिली, ट्रांसपोर्टर ने मंगवाई थी नकली शहद की खेप , हरियाणा से मंगवाया गया था नकली शहद, बिना टैग लगा 15 हजार किलो शहद बरामद
तुंगनाथ ट्रेडर के यहां मिला था नकली शहद , हापुड़ देहात के नवीन मंडी में है तुंगनाथ ट्रेडर
➡महोबा – तालाब में डूबकर किशोर की मौत, साथियों के साथ तालाब में नहाने गया था , जलकुम्भी में फंसे किशोर ने तोड़ा दम, शहर कोतवाली कस्बा क्षेत्र की घटना
➡चंदौली- दबंगों का कहर, पीड़ित परिवार बेघर, चौकी इंचार्ज पर मिलीभगत,धमकी का आरोप, परिवार को गंगा किनारे रहने को किया मजबूर, रास्ता बंद कर गंगा किनारे रहने को किया मजबूर, रास्ता खुलवाने के लिए 10,000 रुपये मांगने का आरोप, बिजली कनेक्शन काटा, शिकायत के बाद भी राहत नहीं, पीड़ित अनिल यादव ने SP से लगाई न्याय की गुहार
➡महोबा – हत्यारोपियों पर कार्रवाई की मांग , कार्रवाई को लेकर हाईवे पर लगाया जाम, नाले में मिला था लापता हरनारायण का शव, सांसद अजेन्द्र सिंह लोधी पीड़ित परिवार से मिले, परिजनों ने नामजद आरोपियों पर कराया मुकदमा, सीओ ने परिजनों को शांत कराकर खुलवाया जाम, पनवाड़ी थाना क्षेत्र के झांसी मिर्जापुर हाईवे का मामला
—————————–

More Stories
नई दिल्ली 15 अप्रैल 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर दोपहर शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरे…*
सुल्तानपुर 16 अप्रैल 26*सुल्तानपुर में पुलिस विभाग के बच्चों ने लहराया कामयाबी का परचम*
अयोध्या 16 अप्रैल 26*सिटी पब्लिक स्कूल की अंशिका यादव ने सीबीएसई 10वीं बोर्ड में लहराया परचम