सहारनपुर18जुलाई26*नकुड़ तहसील दिवस में अधिकारियों ने सुनीं जनसमस्याएं, समयबद्ध निस्तारण के निर्देश*
*सहारनपुर*- मंडलायुक्त डॉक्टर रुपेश कुमार, जिलाधिकारी अरविंद कुमार चौहान और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने शनिवार को तहसील नकुड़ में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंचकर आमजन की शिकायतें सुनीं।अधिकारियों ने विभिन्न विभागों से संबंधित प्रार्थना-पत्रों का अवलोकन कर संबंधित अधिकारियों को शिकायतों का निष्पक्ष, गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक शिकायत का स्थलीय निरीक्षण कर तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाए। भूमि विवाद, राजस्व, पुलिस, विद्युत, विकास, पेंशन, आवास सहित जनकल्याणकारी योजनाओं से जुड़े मामलों में विभागीय समन्वय के साथ त्वरित कार्रवाई करने तथा शिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही या अनावश्यक विलंब न बरतने के निर्देश भी दिए।

More Stories
बांदा 18 जुलाई 26*राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने जनगणना कार्य में लगे शिक्षक शिक्षिकाओं के मानदेय भुगतान की मांग की*
बांदा 18 जुलाई 26*किसान के बेटे ने बांदा का नाम किया रोशन*
बांदा 18 जुलाई 26 दरोगा पर रिश्वत मांगने,अधिवक्ता से मारपीट और जातिसूचक गालियां देने का आरोप,