मिर्जापुर16मई26*शासन के मंशानुरूप जनपद के सभी तहसीलो में आयोजित किया गया सम्पूर्ण समाधान दिवस
तहसील मड़िहान में जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने आए हुए फरियादियो की सुनी समस्याएं
यूपी आजतक- बसन्त कुमार गुप्ता
मीरजापुर 16 मई 2026- शासन के मंशानुरूप जनपद के सभी तहसीलो में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। तहसील मड़िहान में जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार, पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक ने आए हुए फरियादियो की समस्याओ को सुनते हुए सम्बन्धित अधिकरियो को पूरी पारदर्शिता व गुणवत्तापूर्ण ढंग से निस्तारण करने का निर्देश दिया। तहसील मड़िहान में जिलाधिकारी के समक्ष 140 प्रार्थना पत्रो में से मौके पर 13 निस्तारण करते हुए शेष प्रार्थना पत्रो को सम्बन्धित अधिकारियो को इस निर्देश के साथ प्रेषित कि प्रार्थना पत्रो के निस्तारण की गुणवत्ता संतोषजनक होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि शिकायतकर्ता से फीडबैक लिए जाने पर संतोषजनक नही पाई जाती है तो सम्बन्धित अधिकारी के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की जाएगी अतएव अधिकारी गुणवत्ता का विशेष ध्यान दे। जिलाधिकारी ने कहा कि मुख्यमंत्री कार्यालय से सीधे शिकायतकर्ता के दूरभाष पर वार्ता कर फीडबैक लिया जा रहा है। जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद, तहसील व ब्लाक अधिकारियो के पास आने वाले प्रार्थना पत्रो का निस्तारण ससमय व संतुष्टिपरक करे ताकि शिकायतकर्ता कांे अनावश्यक इधर उधर भटकना न पड़े। उन्होंने कहा कि जमीनी विवाद व पैमाइश में राजस्व व पुलिस संयुक्त टीम सभी उप जिलाधिकारी गठित करते हुए मौके पर भेजकर दोनो पक्षो की उपस्थित निस्तारण करें। तहसील मड़िहान में मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ सी0एल0 वर्मा, प्रभागीय वनाधिकारी राकेश कुमार सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहें।

More Stories
बांदा 16 मई 26*में अवैध बालू खनन का खुलासा*
मिर्जापुर16मई26*यह सिर्फ पेपर लीक नहीं बल्कि सरकार का पूरा सिस्टम ही लीक है
मिर्जापुर16मई26*स्व – जनगणना और ग्रीष्मकालीन शिविर का आयोजन