मिर्जापुर16मई26*स्व – जनगणना और ग्रीष्मकालीन शिविर का आयोजन
स्व -जनगणना जैसे राष्ट्रीय कार्यक्रम में सहयोग करते कंपोज़िट विद्यालय वीरशाहपुर के अध्यापक
” स्थानीय संस्कृति का विकास – ग्रीष्मकालीन शिविर 2026 “
यूपी आजतक – बसन्त कुमार गुप्ता
देश के जिम्मेदार नागरिक होने के नाते आज दिनांक 16/05/2026 को कंपोज़िट विद्यालय वीरशाहपुर के अध्यापिकाओं ने स्व जनगणना कार्यक्रम के अंतर्गत ग्राम वासियों को विद्यालय पर बुलाकर सहयोग किया , भीषण तूफान के कारण गाँव में बिजली न आने के कारण घर से लाये पॉवर बैंक की सहायता से मोबाइल ऑन करके otp प्राप्त करके स्व जन गणना किया गया।
साथ ही साथ आज दिनांक 16/05/2026 को समर कैम्प के चौथे दिन स्थानीय संस्कृति को ध्यान मे रखते हुए कंपोजिट विद्यालय वीरशाहपुर मे बच्चों ने भोजपुरी भाषा में आपस मे संवाद किया तथा उन्हे स्थानीय मिठाई, स्थानीय वस्त्र, स्थानीय व्यवसाय , स्थानीय त्यौहार और स्थानीय नदियों आदि से परिचित कराया गया। बच्चों ने नाश्ते मे बेल का शरबत और पास्ते का आनंद लिया।मध्यान भोजन के पश्चात बच्चों को भोजपुरी भक्ति गीतों पर नृत्य भी सिखाया गया ।
ग्रीष्म कालीन शिविर का संपादन प्रभारी प्रधानाध्यापिका सुष्मिता जायसवाल, सहायक अध्यापिका सोनम मिश्रा व समस्त विद्यालय स्टाफ द्वारा किया गया।

More Stories
लखनऊ19अगस्त26* ग्राम पंचायत अधिकारी के 1,468 पदों का अंतिम रिजल्ट*
लखनऊ19अगस्त26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 7 बजे की बड़ी खबरें……………….*
कानपुर नगर19अगस्त26*हैलेट में ढाई माह से मेडिकल ठप, आश्वासन के नाम पर औपचारिकता