कौशाम्बी 2 अक्टूबर 26*महात्मा गांधी जी की जयंती पर जिला स्तरीय वॉक रेस प्रतियोगिता संपन्न; अरविंद सिंह और कोमल मौर्या रहे विजेता*
*जिला पंचायत अध्यक्ष ने स्टेडियम के लिए ‘आर0ओ0 सिस्टम’ देने की घोषणा की।*
*खिलाड़ी ज़ैद खान ने बांटी क्रिकेट की बारीकियां; आगामी 4 अक्टूबर को लखनऊ जाएंगे कौशाम्बी के 2 खिलाड़ी*
*कौशाम्बी।* राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जयंती के पावन अवसर पर आज जिला खेल कार्यालय द्वारा स्पोर्ट्स स्टेडियम में जिला स्तरीय बालक एवं बालिका वर्ग की 3 किलोमीटर वॉक रेस (पैदल चाल) प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया।इस प्रतियोगिता में खिलाड़ियों का भारी उत्साह देखने को मिला, जिसमें बालक वर्ग से 86 और बालिका वर्ग से 30 धावकों सहित कुल 116 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना सोनकर का कोमल मौर्य ने बैच लगाकर और उप-क्रीड़ाधिकारी अजय प्रताप साहू ने बुके भेंट कर आत्मीय स्वागत किया। इसके बाद मुख्य अतिथि ने सभी प्रतिभागियों से परिचय प्राप्त किया और हरी झंडी दिखाकर 3 किमी बालिका वर्ग की रेस का शुभारंभ किया। वहीं,कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि ओलंपिक संघ के अध्यक्ष डॉ.अरुण केशरवानी रहे विशिष्ट अतिथि ने बालक वर्ग के खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए हरी झंडी दिखाकर रेस को रवाना किया। इस गरिमामयी अवसर पर इंडिया टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट आईं एस पी एल के खिलाड़ी ज़ैद भी विशेष रूप से मौजूद रहे जिन्होंने वहां उपस्थित खिलाड़ियों से मुलाकात कर उन्हें क्रिकेट की बारीकियों से अवगत कराया।
प्रतियोगिता के समापन पर कल्पना सोनकर ने खिलाड़ियों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए एक बड़ी घोषणा की। उन्होंने स्पोर्ट्स स्टेडियम में खिलाड़ियों के लिए अपनी तरफ से एक आरओ वाटर सिस्टम उपहार में देने की घोषणा की,जिसे जल्द ही स्टेडियम में स्थापित करा दिया जाएगा।इसके बाद उन्होंने सभी विजेता बालक-बालिका खिलाड़ियों को पुरस्कार व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया इस मौके पर खेलो इंडिया के कोच संदीप कुमार ने एक और खुशी की जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि आगामी 4 अक्टूबर को कौशाम्बी स्टेडियम के 2 खिलाड़ी वॉक रेस प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए लखनऊ रवाना हो रहे हैं।इस अवसर पर अरविंद मौर्या, मनोज,खेलो इंडिया के प्रशिक्षक संदीप कुमार,प्रवेश कुमार और रमन सिंह सहित खेल विभाग के कई गणमान्य लोग व खेल प्रेमी मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में जिला क्रीड़ाधिकारी अजय प्रताप साहू ने सभी खेल प्रतिभागियों, निर्णायक मंडल (रेफरी) और उपस्थित अतिथियों का आभार व धन्यवाद प्रकट किया।विजेता खिलाड़ियों की सूची:वॉक रेस (बालक वर्ग): प्रथम अरबिन्द सिंह,द्वितीय सचिन,तृतीय लालचन्द,चतुर्थ जितेन्द्र पंचम मेजर,छठा आर्यन वॉक रेस (बालिका वर्ग):प्रथम कोमल मौर्या,द्वितीय अनुष्का तृतीय माया देवी,चतुर्थ मोनिका पंचम मुस्कान,छठा रोशनी को मिला
More Stories
लखनऊ 2 अक्टूबर 26*यूपी कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, आराधना मिश्रा ‘मोना’ बनीं प्रदेश अध्यक्ष
लखनऊ 2 अक्टूबर 26*कल 4.60 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति/शुल्क प्रतिपूर्ति का मिलेगा लाभ लाभ
हल्द्वानी 2 अक्टूबर 26*गांधी-शास्त्री जयंती पर गूंजा सत्य, अहिंसा और सादगी का संदेश, सपा प्रदेश अध्यक्ष ने दी श्रद्धांजलि