October 2, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

हल्द्वानी 2 अक्टूबर 26*गांधी-शास्त्री जयंती पर गूंजा सत्य, अहिंसा और सादगी का संदेश, सपा प्रदेश अध्यक्ष ने दी श्रद्धांजलि

हल्द्वानी 2 अक्टूबर 26*गांधी-शास्त्री जयंती पर गूंजा सत्य, अहिंसा और सादगी का संदेश, सपा प्रदेश अध्यक्ष ने दी श्रद्धांजलि

हल्द्वानी 2 अक्टूबर 26*गांधी-शास्त्री जयंती पर गूंजा सत्य, अहिंसा और सादगी का संदेश, सपा प्रदेश अध्यक्ष ने दी श्रद्धांजलि

हल्द्वानी। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अब्दुल मतीन सिद्दीक़ी के 17, आजाद नगर स्थित कार्यालय में कार्यक्रम आयोजित किया गया। बड़ी संख्या में जुटे सपा कार्यकर्ताओं ने दोनों महान विभूतियों के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
गाँधी-शास्त्री जयंती पर गोष्ठी को संबोधित करते हुए सपा प्रदेश अध्यक्ष अब्दुल मतीन सिद्दीक़ी ने कहा कि महात्मा गांधी ने अहिंसा और सत्य के मार्ग पर चलकर देश की आजादी के आंदोलन को नई दिशा दी। उनका संघर्ष और विचार पूरी दुनिया के लिए प्रेरणा हैं। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री भी सादगी, ईमानदारी और देशभक्ति की मिसाल थे। ‘जय जवान, जय किसान’ का संदेश देकर उन्होंने देश के सैनिकों और किसानों के सम्मान को नई ऊंचाई दी।
सिद्दीक़ी ने कहा कि गांधी जी ने अन्याय और अत्याचार के खिलाफ जीवनभर संघर्ष किया तथा देश की एकता और अखंडता के लिए समर्पित रहे। वहीं शास्त्री जी ने प्रधानमंत्री पद पर रहते हुए भी सादगीपूर्ण जीवन जिया और देश को आत्मनिर्भर बनाने के लिए महत्वपूर्ण प्रयास किए।
उन्होंने कहा कि इन दोनों महान नेताओं के जीवन और विचारों से प्रेरणा लेकर देश की एकता, भाईचारे और जनकल्याण के लिए कार्य करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
कार्यक्रम में जावेद सिद्दीकी, अरशद अय्यूब, उमैर मतीन, इस्लाम मिकरानी, रेहान मलिक, संजय गुप्ता, इमरान मिकरानी, पार्षद सलीम सैफी, पार्षद महबूब आलम, अजय सिंह, आसिम सिद्दीकी, अनवर हुसैन, जाहिद खान, विक्की खान, दीपक अग्रवाल, सरताज अंसारी, एडवोकेट जावेद अहमद, नाजिम सलमानी, अथर खान, मोहम्मद अनस, मोहम्मद अरशद, अजहर मलिक, शाहिद खान समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Taza Khabar