मथुरा20जुलाई26*वृंदावन बांके बिहारी मंदिर में महिला पुलिसकर्मी से अभद्रता, युवक ने मांगी माफी
नमस्कार, आप देख रहे हैं यूपीआजतक।
मथुरा के श्री बांके बिहारी मंदिर से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक महिला पुलिसकर्मी और एक युवक के बीच विवाद दिखाई दे रहा है।
पुलिस के मुताबिक, 19 जुलाई 2026 को महिला पुलिसकर्मी मंदिर के निकास गेट संख्या-04 पर ड्यूटी कर रही थीं। इसी दौरान दर्शन कर बाहर निकल रहे एक युवक ने उनके साथ धक्का-मुक्की और अभद्र व्यवहार किया। घटना के बाद महिला पुलिसकर्मी ने भी प्रतिक्रिया दी।
इस मामले पर क्षेत्राधिकारी सदर वरुण मिश्रा ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच आपसी सहमति से विवाद का निस्तारण हो गया है। युवक ने स्वेच्छा से महिला पुलिसकर्मी से माफी मांग ली है और मामला शांतिपूर्वक समाप्त हो गया।
फिलहाल वायरल वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं, लेकिन पुलिस ने स्पष्ट किया है कि मामले का समाधान दोनों पक्षों की सहमति से हो चुका है।
रिपोर्ट: सत्यम भारद्वाज, यूपीआजतक, मथुरा।
#Mathura #Vrindavan #BankeBihariTemple #MathuraPolice #UPPolice #ViralVideo #UPAajTak #BreakingNews #HindiNews #UttarPradeshNews
More Stories
बांदा 6 नवंबर 26*आगामी त्योहारों को सकुशल व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए DM ने की बैठक, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश*
दिल्ली 6 नकबर 26*केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान से मिले राष्ट्रीय महासचिव नितिन भाटी और चौधरी सुनील गुर्जर,
पूर्णिया बिहार 6 नवंबर 26 *दीपावली पर जरा सी लापरवाही बन सकती है बड़ा हादसा: