October 10, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

कानपुर नगर 10 अक्टूबर 26*मकान के बेसमेंट में लगी आग, दमकल की चार गाड़ियों ने पाया काबू

कानपुर नगर 10 अक्टूबर 26*मकान के बेसमेंट में लगी आग, दमकल की चार गाड़ियों ने पाया काबू

कानपुर नगर 10 अक्टूबर 26*मकान के बेसमेंट में लगी आग, दमकल की चार गाड़ियों ने पाया काबू

कानपुर। रायपुरवा थाना क्षेत्र के कारवालो नगर में शनिवार दोपहर एक मकान के बेसमेंट में बने पेंट ब्रश के गोदाम में आग लग गई। आग के साथ धुआं उठने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। मकान की ऊपरी मंजिल पर परिवार भी रहता था। दमकल कर्मियों ने समय रहते सभी को सुरक्षित बाहर निकलवा दिया। दमकल की चार गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घटना में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई।

कारवालो नगर स्थित मकान के बेसमेंट में शनिवार दोपहर अचानक आग लग गई। शुरुआती जानकारी के अनुसार, आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। गोदाम में आग फैलने के साथ धुआं उठने लगा, जिससे आसपास के लोगों में भी चिंता बढ़ गई। मकान के ऊपर रह रहे परिवार के लोगों की सुरक्षा को देखते हुए उन्हें तत्काल बाहर निकाला गया। सूचना पर मीरपुर कैंट से दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का काम शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया।

मुख्य अग्निशमन अधिकारी दीपक शर्मा ने बताया कि कारवालो नगर में मकान के बेसमेंट में आग लगने की सूचना मिली थी। दमकल की चार गाड़ियों की मदद से आग बुझा दी गई। मकान में रह रहे सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया और घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।

Taza Khabar