May 21, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

*भागलपुर बिहार 21/05/26*अंतरराज्यीय साइबर अपराध के 20 कांडों में संलिप्त तीन अपराधकर्मियों को किया गया गिरफ्तार*

*भागलपुर बिहार 21/05/26*अंतरराज्यीय साइबर अपराध के 20 कांडों में संलिप्त तीन अपराधकर्मियों को किया गया गिरफ्तार*

*भागलपुर बिहार से शैलेन्द्र कुमार गुप्ता यूपी आजतक*

*भागलपुर बिहार 21/05/26*अंतरराज्यीय साइबर अपराध के 20 कांडों में संलिप्त तीन अपराधकर्मियों को किया गया गिरफ्तार*

वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार साईबर अपराध से संबंधित कांडो में संलिप्त साइबर अपराधियों की पहचान एवं गिरफ्तारी हेतु लगातार तकनीकी विश्लेषण एवं छापामारी किया जा रहा है। इसी क्रम में आसूचना प्राप्त हुआ की भागलपुर जिला अंतर्गत म्यूल खातों का भौतिक सत्यापन कर अग्रिम कार्रवाई हेतु निर्देश प्राप्त हुआ। उक्त सूचना का सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु वरीय पुलिस अधीक्षक, भागलपुर के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक नगर, भागलपुर के निगरानी में तथा पुलिस उपाधीक्षक, साइबर भागलपुर के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। गठित टीम के द्वारा प्राप्त सूचना के सत्यापन एवं छापामारी के क्रम में उक्त खाता के विरूद्ध विभिन्न राज्यों से कुल 20 शिकायतें दर्ज थे जिसके उपरांत उक्त खाता धारक 01. सुभाष भारती पिता-बजरंगी मंडल सा०-भदौरिया थाना-मधुसूदनपुर जिला-भागलपुर को विधिवत् गिरफ्तार किया गया। जहाँ पूछ-ताछ के क्रम में पता चला की ये तथा 02. दिनेश कुमार सोनी पिता-स्व० गोपाल साह सा०-पीपरपाती थाना-नाथनगर जिला-भागलपुर के साथ खाता खुलवाकर एटीएम तथा पासबुक को 03. राजा साह पिता-स्व० नकुल साह सा०-मुंदीचक थाना-तिलकामांझी से कुछ पैसे लेकर बेच दिये थे जिसके उपरांत राजा साह को विधिवत् गिरफ्तार किया गया। इनसे पूछ-ताछ के क्रम में ये पता चला की गरीब/अशिक्षित / बेरोजगार लोगों को प्रलोभन देकर उनसे बैंक अकाउंट खुलवाते थे जिसके बदले में खाता धारक को कुछ रूपये का लालच दिया जाता था एवं उस अकाउंट को साइबर ठगी में उपयोग किया जाता था।इस संबंध में साइबर थाना कांड सं0-42/26 दिनांक-21.05.2026 सुसंगत धाराओं में दर्ज कर इस कांड में संलिप्त अन्य अभियुक्तों के गिरफ्तारी हेतु लगातार छापामारी की जा रही है। गिरफ्तारीः-01. सुभाष भारती पिता-बजरंगी मंडल सा० भदौरिया थाना-मधुसूदनपुर जिला-भागलपुर।02. दिनेश कुमार सोनी पिता-स्व० गोपाल साह सा०-पीपरपाती थाना-नाथनगर जिला-भागलपुर।03. राजा साह पिता स्व० नकुल साह सा०-मुंदीचक थाना-तिलकामांझी जिला-भागलपुर। बरामदगीः-01. मोबाइल फोनः-03। 02. चेकबुक:-01। छापामारी दल की विवरणीः-पु०अ०नि० मनीष कुमार, साइबर थाना भागलपुर।पु०अ०नि० सन्नी कुमार, साइबर थाना भागलपुर।
पु०अ०नि० प्रशांत कुमार, साइबर थाना भागलपुर।पु०अ०नि० रितु कुमारी, साइबर थाना भागलपुर।
सशस्त्र बल साइबर थाना भागलपुर।

Taza Khabar