भागलपुर बिहार से शैलेन्द्र कुमार गुप्ता( यूपी आजतक )
नगर निगम भागलपुर
भागलपुर बिहार 04/10/23*आज नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत वारसलीगंज मोहल्ले में स्थानीय लोगों एवं पार्षदों द्वारा जल जमाव की समस्या हेतु धरना प्रदर्शन किया गया । इसके उपरांत महापौर महोदया ने स्वयं स्थल पर जाकर वहाँ मौजूद सभी स्थानीय लोगों तथा पार्षद को संबोधित करते हुए कहा कि दक्षिणी क्षेत्र में यह समस्या सबसे गंभीर है तथा इसके पूर्ण निवारण के लिए निरंतर प्रयास कर रहे हैं इसके स्थायी निवारण के लिए टेंडर की प्रक्रिया की जा रही है जिससे सड़क और नालों को सही ढंग से सुसज्जित किया जा सकेगा, लेकिन जबतक यह पूर्ण रूप से ठीक नहीं हो जाता तबतक अस्थायी निदान हेतू नाला उढाई का कार्य गैंग बनाकर एवं सभी जरूरी मानकों को पूरा कर किया जाएगा , दक्षिणी क्षेत्र के हर व्यक्ति की समस्या मेरी व्यक्तिगत समस्या है इसलिए आप सभी से आग्रह है कि बिल्कुल हताहत न हों बहुत जल्द ही इस समस्या से आप सभी को निजात मिलेगा इसके बाद महापौर महोदया द्वारा दिए गए आश्वासन से सभी धरना प्रदर्शनकारियो द्वारा धरना समाप्त किया गया। ।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
भागलपुर 26मई26*पुलिस कि बड़ी सफलता सुलतानगंज थाना अंतर्गत मिनी गन फैक्ट्री का उद्भदन,
भागलपुर26मई26*गंगा दशहरा को लेकर अजगैविनाथ धाम के उत्तरवाहिनी गंगा में हजारों श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी*
भागलपुर26मई26* आंधी का कहर: आम का पेड़ गिरने से 60 वर्षीय बुजुर्ग महिला की मौत,