भरथना इटावा 19 नवंबर *
कम्पाइन मशीन की टक्कर से घायल युवक की उपचार के दौरान मौत हो जाने के मामले में मृतक के भाई ने अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज कराया।
कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत नगला दुली के दीवान सिंह पुत्र सूबेदार सिंह ने मामला दर्ज कराया है कि बीते बुधवार की शाम करीब 7 बजे भरथना-ऊसराहार मार्ग पर स्थित कलंदरा गांव के मोड़ के नजदीक कम्पाइन मशीन यूपी 75 ए डी 9693 के अज्ञात चालक ने तेजी व लापरवाही से चलाते हुए भाई ब्रजेश कुमार 32 वर्ष को टक्कर मार दी,जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया,जिसे उपचार के लिए सीएचसी भरथना ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई है।
भरथना
लाठी-डंडों व ईंट-पत्थर से मारपीट का मामला दर्ज हुआ।
कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत सरायचौरी गांव के संजीवन पुत्र बेंचेलाल ने गांव के ही रामोतार,नेम सिंह,प्रेम सिंह व विक्रम पर आरोप लगाया है कि नामजदों ने एक राय होकर 16 नवम्बर को गाली गलौज करते हुए लाठी-डंडों व ईंट-पत्थरो से उसे व उसके परिजनों से मारपीट कर घायल कर जान से मारने की धमकी दी।पुलिस द्वारा आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।
भरथना से -अमित गुप्ता की रिपोर्ट यूपी आज तक न्यूज़

More Stories
नई दिल्ली13जून26*एआईसीसी में अनुसूचित जाति विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष का 1वर्ष कार्यकाल पूर्ण होने पर दी हार्दिक शुभकामनाएं
गाजियाबाद13जून26*50 हजार का इनामी अपहरण-हत्याकांड का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, दोनों पैरों में लगी गोली
कानपुर नगर13जून26*कानपुर में दबंगों का आतंक! पार्क में चली गोली, फटे बम