औरैया19नवम्बर*आर्मी की गाड़ी ट्रक से टकराई 5 सैनिक गंभीर घायल*
*औरैया।* शुक्रवार को इलाहाबाद आर्मी फोर्स डिवीजन का काफिला लद्धाख से कानपुर की तरफ जा रहा था। जैसे ही काफिला अजीतमल कोतवाली क्षेत्र में गांव भीखेपुर के पास पहुंचा ही था। कि तभी काफिले के बीच में चल रही एक जिप्सी को पीछे से आ रहे ट्रक की चपेट में आ गई। जिससे जिप्सी सवार मेजर निखिल शर्मा, जिप्सी चालक हवलदार रामू कुशवाह, हवलदार विजय कुमार, जवान सुगेश व बीकांत रेड्डी घायल हो गये। इस बीच उधर से गुजर रहे राहगीरों ने सेना के जवानों को घायल देख अपनी कार से तत्काल सीएचसी अजीतमल व 50 शैय्या युक्त जिला अस्पताल में भर्ती कराया। उधर घटना की जानकारी मिलते ही एसपी अभिषेक वर्मा व अपर पुलिस अधीक्षक शिष्यपाल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। जहां उन्होंने घटना के कारणों की जानकारी की। इसके बाद 50 शैय्या युक्त जिला अस्पताल पहुंचकर सभी घायलों से उनका हाल लिया। डॉक्टरों ने सभी घायलों को मिलिट्री अस्पताल कानपुर रेफर कर दिया। इस संबंध में एसपी ने बताया कि घटना के दौरान एक ट्रक व एक जिप्सी में कुछ टेक्निकल कारणों केचलते आपस में टकरा गए थे। जिसमें सेना के पांच जवान घायल हो गये। सभी घायलों को इलाज के बाद कानपुर रेफर कर दिया गया है।
More Stories
कौशाम्बी 28 सितम्बर 26*अध्यक्ष जिला पंचायत कल्पना सोनकर ने माताओं एवं लाभार्थियों से किया आत्मीय संवाद*
कौशाम्बी 28 सितम्बर 26*बाबू सिंह इण्टर कालेज, सयारा में रोजगार मेले एवं कॅरियर काउंसिलिंग कार्यशाला संपन्न*
कौशाम्बी 28 सितंबर 26*बाल संरक्षण के लिए समाज को जागरूक एवं संवेदनशील होने की आवश्यकता- मा. श्री अशोक कुमार यादव*