भरथना इटावा 16 दिसंबर*
ब्लॉक कार्यालय के सभागार में किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया,साथ ही पीएम नरेंद्र मोदी का संबोधन एलईडी के माध्यम से सुनाया गया।
गुरुवार को ब्लॉक सभागार में आत्मा/कृषि सूचना तंत्र योजनान्तर्गत आयोजित किसान गोष्ठी में भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष अवधेश चतुर्वेदी ने भाजपा की केंद्र व राज्य सरकार द्वारा किसानों के हित में चलाई जा रही योजानाओं के बारे में विस्तार से बताया गया,गोष्ठी में किसानों की आय दोगुनी करने के उपायों के संबंध में भी गहन चर्चा की गई।
इससे पहले पीएम नरेंद्र मोदी के संबोधन को एलईडी के माध्यम से किसानो को सुनाया गया जिसमें प्राकृतिक व जैविक खेती पर चर्चा की गई।
गोष्ठी में भाजपा किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष प्रतीक तिवारी,मंडल महामंत्री अमित कुशवाहा, पशु चिकित्सधिकारी डॉ सतेंद्र निगम, पतञ्जलि जैविक खाद के एरिया मैनेजर विवेक त्रिपाठी,एडीओ कृषि सुरेंद्र कुमार दुबे, बीटीएम सुरजीत वर्मा,प्राविधिक सहायक चंद्रशेखर, अजित सिंह,यदुनाथ सिंह,एटीएम दिनेश कुमार यादव के अलावा किसान शिव प्रसाद दुबे,हरिओम,कौशल किशोर,मेघ सिंह,शिवेंद्र कुमार, जितेंद्र कुमार,रघुवीर सिंह,जयवीर सिंह,नीरज कुमार आदि मौजूद रहे।
फ़ोटो
भरथना से -अमित गुप्ता की रिपोर्ट यूपी आज तक न्यूज़

More Stories
अलीगढ़5जून2026*अलीगढ़ के कासिमपुर में अल्ट्राटेक सीमेंट फैक्ट्री पर प्रदूषण फैलाने का आरोप,किसानों की फसलें प्रभावित
बांदा 5 जून 26*में सड़क हादसे ने ली एक और युवक की जान*
मथुरा 5 जून 26* “ऑपरेशन प्रहार” के तहत 01 अभियुक्त को 165 ग्राम अवैध नशीला पदार्थ अल्प्राजोलम सहित किया गया गिरफ्तार ।*