भरथना इटावा 16 दिसंबर*
चैयरमेन हाकिम सिंह ने निर्माणाधीन इंटरलॉकिंग सड़क का औचक निरीक्षण कर गुणवत्ता परखी।
नगर पालिका क्षेत्र अंतर्गत मोहल्ला मोतीगंज में रेलवे लाइन किनारे गणेश मिल कॉलोनी की तरफ जाने वाले मार्ग की निर्माणाधीन इंटरलॉकिंग सड़क का गुरुवार को पालिकाध्यक्ष हाकिम सिंह ने औचक निरीक्षण करते हुए फावड़े से सड़क खुदवाकर उसकी गिट्टी की माप परखते हुए सड़क निर्माण में मानक व गुणवत्ता बनाए रखकर निर्धारित समयावधि में कार्य पूर्ण कराए जाने के दिशा निर्देश दिए।
वार्ड सभासद प्रतिनिधि विपिन पोरवाल ने बताया कि निर्माणाधीन इंटरलॉकिंग सड़क की लंबाई 150 मीटर व चौड़ाई 18 फुट है,सड़क की लागत लगभग 12 लाख रुपए है। उन्होंने वार्ड अंतर्गत स्थित अंत्येष्ठि स्थल तक आने-जाने के लिए लगभग 70 मीटर पक्की सड़क के निर्माण की भी मांग की,अभी उक्त मार्ग ऊबड़ खाबड़ व कच्चा है।
निरीक्षण के दौरान सभासद अजीम शानू आदि मौजूद रहे।
फ़ोटो
भरथना से – अमित गुप्ता की रिपोर्ट यूपी आज तक न्यूज़
More Stories
पूर्णिया बिहार 6 अक्टूबर 2026 *पूर्णिया में नशे के सौदागरों पर पुलिस का शिकंजा: 12 हजार बोतल कोडिनयुक्त कफ सिरप जब्त,
पूर्णिया बिहार 6 अक्टूबर26 पूर्णिया में राष्ट्रीय पोषण माह का धमाल: मध्य विद्यालय तेतराही में लगा अनोखा पोषण मेला,
मथुरा 6 अक्टूबर 26*अखिलेश यादव की हिरासत के विरोध में मथुरा में सपा का हल्ला-बोल