भरथना इटावा 10 नवंबर*
आम आदमी मंहगाई से परेशान है,दैनिक उपयोग की वस्तुओं की कीमतें आसमान छू रही है डीजल-पैट्रोल और रसोई गैस के दाम लगातार बढते जा रहे हैं सरकार तत्काल प्रभाव से इस पर काबू करते हुए जनता को राहत दे।
यह बात आज मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी भरथना द्वारा मंहगाई विरोधी दिवस के मौके पर सभा को सम्बोधित करते हुए माकपा जिला सचिव मण्डल के सदस्य का अनिल दीक्षित ने कही।
उन्होंने कहा कि क आम जनता को महंगाई से त्रस्त है, केंद्र सरकार द्वारा नए कृषि कानून बनाकर किसान और खेती का कारपोरेटीकरण किया जा रहा है।
मंहगाई बढ़ने से गरीब भुखमरी का शिकार हो रहा है। बिजली महँगी होने से जनता त्रस्त है। डीएपी व यूरिया के अभाव ने किसान की अगली फसल के लिए संकट खड़े कर दिये हैं। का0अनिल दीक्षित ने 14नवम्बर को भरतिया कोठीपर होने वाली रैली में भाग लेने की अपील की। सभा को शिवराम सिंह, दुर्ग विजय सिंह शाक्य, सुरेश सिंह यादव , रामप्रकाश यादव,इतवारीलाल ने भी सम्बोधित किया।
सभा के बाद प्रधानमंत्री को सम्बोधित मांग पत्र उप जिलाधिकारी विजय शंकर तिवारी को दिया गया।
फ़ोटो
भरथना से – अमित गुप्ता की रिपोर्ट यूपी आज तक न्यूज़
More Stories
बांदा 1नवंबर 26*इंडियन सवर्ण समाज पार्टी की बैठक में सदस्यता अभियान को गति देने पर जोर*
बांदा 1 नवंबर 26*मवई बुजुर्ग में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का छठा दिन, शंकर-पार्वती विवाह और हनुमंत कथा सुन झूमे श्रद्धालु*
बांदा 1 नवंबर 26*डॉ पवन विश्वकर्मा शिशु एवं बाल रोग विशेषज्ञ सौजन्य से विश्वकर्मा केयर सेंटर अतर्रा में स्वर्ण प्राशन स्वास्थ्य शिविर संपन्न*