बाराबंकी17जुलाई24*मामूली कहासुनी में जमकर चले लात घूंसे और लाठी-डंडे, वीडियो वायरल
बाराबंकी। सफदरगंज थाना के कस्बा जकरिया में बकरी के बच्चे को लेकर मामूली कहासुनी के बाद दो पक्षो में जमकर मारपीट हुई। जिसमें दोनों तरफ से लोगों को चोटे आई है।जानकारी के मुताबिक मंगलवार की शाम तमीम बानों घर के अन्दर खाना बना रही थी। तमीम के पिता जैरूद्दीन व माता शमीम बानो घर पर थे।आरोप है कि इसी बीच पड़ोस में रह रहे इस्लामुद्दीन व उनकी पत्नी, सलाहूद्दीन पुत्र इस्लामुद्दीन, दमाद मसीहूद्दीन पुत्र इदरीश और मसीहूद्दीन की पत्नी अपने परिवार के साथ तमीम के घर आकर भद्दी-भद्दी गालिया देने लगे। मना करने पर विपक्षी घर के बाहर और घर के अन्दर घूसकर माता पिता सहित सभी को लात घूसो व लाठी-डण्डों से जमकर मारने-पीटने लगे। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। तमीम के शोर मचाने पर आस-पास के लोग बचाने के लिए पहुंचे तो विपक्षी उन्हें भी मारने पीटने लगे। फिलहाल पुलिस ने तमीम बानों की तहरीर के मुताबिक विपक्षियों पर मुकदमा दर्ज किया है।

More Stories
मेरठ8अगस्त2026*शिव भक्तों पर पुष्पवर्षा के बाद सीएम का सम्बोधन……*
बांदा 8 अगस्त 26*बिजली समस्या को लेकर ग्रामीणों ने हाईवे किया जाम, दो घंटे बाद खुला रास्ता*
हरिद्वार8अगस्त26*श्रावण कावड़ मेले में DM मयूर दीक्षित और SSP नवनीत सिंह की ‘पैदल ड्यूटी’ बनी चर्चा का विषय*