बाराबंकी17जुलाई24*पाकिस्तान के खिलाफ हो एक बड़ी सर्जिकल स्ट्राइक : राष्ट्रीय जागरण मंच
बाराबंकी। रामनगर के महादेवा क्षेत्र में रानीगंज चौराहे पर राष्ट्रीय जागरण मंच के तत्वावधान व संघठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज श्रीवास्तव के संयोजन में पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद का पुतला दहन किया गया। इस दौरान मनोज श्रीवास्तव ने कहा कि चीन के सहयोग व समर्थन से पाकिस्तान द्वारा छदम व अघोषित युद्ध किया जा रहा है। प्रत्यक्ष युद्ध लड़ने की पाकिस्तान की हैसियत नहीं है। राष्ट्रीय जागरण मंच माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मांग करता है कि अब पाकिस्तान के खिलाफ पुनः एक बड़ी सर्जिकल स्ट्राइक की जाए। हमारे वीर सैनिकों का बलिदान अब भारत बर्दाश्त नहीं कर सकता। इस मौके पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद जायसवाल, वरिष्ठ भाजपा नेता विद्यासागर पांडेय, पूर्व मंडल अध्यक्ष अशोक शुक्ला, भाजपा विस्तारक अमित सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष शरद श्रीवास्तव, योगेन्द्र गुप्ता,अंशू श्रीवास्तव सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
More Stories
लखनऊ 7 अक्टूबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर लखनऊ की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
सहारनपुर 7 अक्टूबर 26 चिकित्सा सेवाओं को उपभोक्ता संरक्षण कानून के दायरे में रखने के फैसले का स्वागत
मुजफ्फरनगर 7 अक्टूबर 26*प्रदेशीय ताइक्वांडो में वंशिका ने बढ़ाया मुजफ्फरनगर का मान